khabaruttrakhand
नैनीताल

ब्रेकिंग:-ब्रिगेडियर अजय सिंह नेगी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति वशिष्ठ सेवा पदक से सम्मानित करने के लिए किया गया नामित ।

आल्मा काटेज निवासी अजय नेगी को राष्ट्रपति विशिष्ट पदक से नवाजा जायेगा।

रिपोर्ट ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के आल्मा कॉटेज नम्बर 7 के निवासी गढ़वाल राइफल्स के ब्रिगेडियर अजय सिंह नेगी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति वशिष्ठ सेवा पदक से सम्मानित करने के लिए नामित किया गया है।
इससे पहले भी वह पदक ले चुके हैं अब यह दूसरी बार मिल रहा है।

8 फरवरी 1966 को ब्रिगेडियर अजय सिंह नेगी का जन्म भगवत सिंह नेगी के घर में हुआ तथा उनके पिता राजकीय पोलटेक्निक में कार्यरत व माता शिक्षिका थी।
प्राइमरी पाठशाला ब्रेसाइड से कर 1982 में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, नैनीताल से हाई स्कूल और इंटरमीडिएट प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया तथा डी एस बी परिसर से बीएससी किया।
जब वह एमएससी कर रहे थे तो उनका चयन 1985 में सीडीएस परीक्षा के माध्यम से आईएमए के लिए हो गया।
स्कूल के दिनों से ही उनमें भारतीय सेना में शामिल होने की इच्छा थी।
वह एक अच्छे एनसीसी कैडेट थे और नेशनल कैडेट कोर में सीनियर अंडर ऑफिसर भी रहे ।
वह एक अच्छे खिलाड़ी भी हैं।

वर्तमान में वे दिल्ली में सेवारत हैं ।
उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र वासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनको व उनके परिजनों को बहुत बहुत बधाई दी है ।

Related posts

ब्रेकिंग:-ट्राउट मछली स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होती है। डॉ संदीप तिवारी।

khabaruttrakhand

क्या आप भी चाहते हैं कि 7 दिन या उससे कम समय में YouTube पर 1000 सब्सक्राइबर और 4000 घंटे कैसे पूरा करे, देखे ये रिपोर्ट।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-उत्तराखंड में एक नई पार्टी का आगाज, जाने इस खबर में।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights