khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदेहरादूननैनीतालराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

ब्रेकिंग:- नव साँस्कृतिक सत्संग समिति की वार्षिक बैठक में कृष्ण जन्माष्टमी के भव्य आयोजन की रूपरेखा पर हुआ ये तय।।

नव साँस्कृतिक सत्संग समिति की वार्षिक बैठक आयोजित।कृष्ण जन्माष्टमी के भव्य आयोजन की रूपरेखा पर हुआ विचार

22 अगस्त को सुन्दर कांड के साथ ही रामलीला की तालीम शुरू की जाएगी ।

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा में वार्षिक बैठक समिति अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत, व महासचिव पी सी पांडे के नेतृत्व में की गई।

वार्षिक बैठक मे समिति का कार्यकाल अगले छह माह तक विस्तारित किए जाने सही कई महत्तवपूर्ण प्रस्ताव पारित किये गये। बैठक में आगामी कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के भव्य आयोजन का प्रस्ताव पारित किया गया।
आगामी कार्यक्रमों में दिनाँक 22 अगस्त को सुन्दर कांड के साथ ही रामलीला मंचन हेतु तालीम प्रारंभ करने का भी निर्णय लिया गया।
साथ ही अनुशासनात्मक कार्यवाही के रूप मे कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा लगातार तीन बैठकों मे अनुपस्थित रहने पर सदस्यता निरस्त किए जाने का भी प्रस्तावित किया गया।

बैठक मे संरक्षक महेश चंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष संतोष पंत, कोषाध्यक्ष विनोद सनवाल, वरिष्ठ सदस्य कैलाश चंद्र जोशी, इंद्र सिंह रावत, राजेश जोशी, गणेश लोहनी, ललित मोहन पांडे सहित प्रकाश चंदोला, वीरेंद्र जोशी, कंचन चंदोला, कमल किशोर बिष्ट, डॉo हिमांशु पांडे आदि उपस्थित थे।

साथ ही समिति के सदस्यों विपिन चंद्र पंत, दिनेश चंद्र जोशी, विपिन चंद्र पांडे, हरीश बुधलाकोटी, ललित गिरी गोस्वामी आदि ने कार्यक्रमों के आयोजन हेतु अपनी ऑनलाइन प्रतिभागिता कर सहमती प्रदान की।

Related posts

गंगा को निर्मल रखने के लिए निकालेंगे गोमुख संकल्प कलश यात्रा संत महात्माओं का भी मिल रहा है गोमुख संकल्प कलश यात्रा को अपार समर्थन, जाने कबसे होगी शुरू।

khabaruttrakhand

Rudrapur: कांस्टेबल Naresh Joshi को ‘जीवन रक्षा पदक’ से नवाजा गया, जिन्होंने खतरनाक गैस रिसाव में अपनी जान की परवाह किए बिना 25 जिंदगियां बचाईं

cradmin

ब्रेकिंग:-मनरेगा योजनाओं में एन एम एम एस सिस्टम के साथ ऑफलाइन भी निकल पाएंगे मस्टरोल।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights