khabaruttrakhand
दिन की कहानीअल्मोड़ाविशेष कवर

ब्रेकिंग:- प्राईवेट गाड़ियों द्वारा टैक्सी का कार्य करने संबंधी आपत्ति हेतु टैक्सी यूनियन के सदस्यों ने एसओ सल्ट सौंपा ज्ञापन।

रिपोर्टर – गोविन्द रावत

टैक्सी यूनियन के सदस्यों ने एसओ सल्ट सौंपा ज्ञापन

सल्ट – अल्मोड़ा जिले के विकास खंड सल्ट के थाना सल्ट के अन्तर्गत सल्ट टैक्सी यूनियन समिति अघ्यक्ष नारायण सिंह रावत के नेतृत्व में एसओ सल्ट गोविन्द सिंह मेहता को प्राईवेट गाड़ियों द्वारा टैक्सी का कार्य करने आपत्ति हेतु ज्ञापन सौंपा।
वही सल्ट टैक्सी यूनियन समिति अघ्यक्ष नारायण सिंह रावत ने कहा कि प्राईवेट वाहन द्वारा लगातार सवारी ले जाया जा रहा है। जब कि टैक्सी यूनियन सरकार के सभी टैक्स का समय-समय भुगतान करता है।
प्राईवेट गाडिय़ां द्वारा सवारी ले जाने पर टैक्सी चालकों की टैक्सी संचालित हो पा रही है।
उन्होने ऐसे सभी प्राईवेट वाहन पर रोक लगाने की मांग की।
टैक्सी यूनियन की मांग पर 10 दिन के अर्न्तगत प्राईवेट वाहनों पर कोई कारवाई न होने पर टैक्सी यूनियन के सदस्यों ने उग्र आन्दोलन करने की चेतावनी दी।
वही एसओ सल्ट गोविन्द सिंह मेहता का कहना है कि इस हेतु टैक्सी यूनियन द्वारा ज्ञापन दिया गया है ताकि प्राइवेट वाहन चेकिंग के दौरान मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाये।

इस मौके पर टैक्सी यूनियन अघ्यक्ष नारायण सिंह रावत, मोहन चन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र सिंह, प्रकाश मनराल, संजय सिंह, मुकेश खैरिया त्रिलोचन, सन्तोष रावत, अनिल सिंह, कृष्णा नन्द शर्मा, भूप सिंह, गोविन्द सिंह, किशोर रिखाडी, मनवर सिंह, महेन्द्र चन्द्र सिंह उत्तम सिंह आदि लोग मौजूद थे।

Related posts

ब्रेकिंग:-पूर्णानन्द खेल मैदान मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल में आयोजित 10 दिवसीय राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला-2023 के नवें दिन बुधवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग एवं जिला प्रोबेशन विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण जेण्डर, घरेलू हिंसा, बाल संरक्षण एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं विषय गोष्ठी का आयोजन।

khabaruttrakhand

यहां तहसील दिवस में 19 शिकायते दर्ज की हुई। जिनमें से अधिकांश शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर निस्तारण किया गया।

khabaruttrakhand

उत्तराखण्ड ओबीसी आयोग के उपाध्यक्ष खेम सिंह चौहान ने क्षेत्रीय समस्याओं की समीक्षा की।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights