khabaruttrakhand
दिन की कहानीनैनीताल

ब्रेकिंग:- नगर पालिका व बिजली विभाग के आपसी लेनदेन का खामियाजा भुगतना पड़ रहा जनता को ।

नगर पालिका व बिजली विभाग के आपसी लेनदेन का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।

रिपोर्ट ललित जोशी

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में नगर पालिका द्वारा बिजली का बकाया जमा न करने पर बिजली विभाग ने नगर के स्ट्रीट लाइटों की बत्ती बंद करदी है।
जिसके चलते नगर में अंधेरा छा गया है।
जिससे पैदल चलने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के मुताबिक नगर पालिका ने बिजली विभाग का पिछले कई वर्षों का तीन करोड़ से अधिक का बिजली का बकाया देना है।
पालिका द्वारा बिजली विभाग को रुपया जमा न करने पर बिजली विभाग ने नगर की स्ट्रीट लाइटों की बत्ती बंद करदी है ।
जिसके चलते नगर में अंधेरा छा गया है।
शाम के वक्त जाने पैदल जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
नगरपालिका के ईओ अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि पालिका ने बिजली विभाग का पिछले कई वर्षों से तीन करोड़ से अधिक का बकाया देना है।
उन्होंने बताया इसके लिए शासन से वार्ता की गई है।
उन्होंने यह भी बताया कि बिजली विभाग द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं जिनका कुल किराया 6 करोड़ से अधिक है।
यदि बिजली विभाग द्वारा पालिका को ट्रांसफार्मर का किराया 6 करोड़ रुपिया दिया जाता तो पालिका द्वारा स्ट्रीट लाइटों का बिल का भुगतान किया जाएगा।
उन्होंने बताया पालिका की वित्तीय हालत ठीक नहीं है जिसके चलते पालिका स्ट्रीट लाइटों का किराया जमा नहीं कर पा रही है।
पालिका व बिजली विभाग के आपसी लेनदेन का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है ।
आपकी जानकारी के लिए बताते चले की जो देर शाम अपने कामों से नगर पालिका द्वारा रास्तों में उजाला के लिये लाईट की व्यवस्था की गयी है पर बिजली विभाग ने सरोवर नगरी व उसके आसपास की बिजली बंद कर दी।

Related posts

विशेषज्ञों ने बताए बीमारी के कारण, सावधानियां व बचाव के उपाय एम्स में विश्व अस्थमा दिवस पर वृहद जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ।

khabaruttrakhand

सरोवर नगरी नैनीताल में तमाम समस्याओं को लेकर आप पार्टी ने किया धरना प्रदर्शन राजनेतिक पार्टियों को जमकर कोसा।

khabaruttrakhand

जिलाधिकारी कार्यालय के समीप बनी कार पार्किंग में अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी ने कनपटी पर गोली मारकर कर ली आत्महत्या।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights