khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारनैनीताल

ब्रेकिंग:-मण्डलायुक्त दीपक रावत ने किया जिला अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण।

स्थान नैनीताल ।

मण्डलायुक्त दीपक रावत ने किया जिला अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण।

रिपोर्ट ललित जोशी

एंकर। सरोवर नगरी नैनीताल में कुमाऊँ मंडल आयुक्त दीपक रावत ने जिला अधिकारी कार्यालय नैनीताल का वार्षिक निरीक्षण किया।
जहां उन्होंने मातहत अधिकारियों को निर्देश दिए पत्रावलियों का विशेष ध्यान दिया जाये।
बारकी से हर पटल की पत्रावली का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

श्री रावत ने सम्बन्धित कर्मचारियों को निर्देश दिये हैं कि कार्यालय में रखे अभिलेखों का रख-रखाव सुव्यवस्थित ढंग से रखंे।

उन्होंने कहा कि जो भी भूमि से सम्बन्धित या भिन्न-भिन्न अनुमितियॉ हैं उनको नियमानुसार अपडेट रखें।

उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि भूमि से सम्बन्धित मामलों का समय-समय पर अवलोकन करते हुए निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि कोई भी मामलें लम्बित न रहे इस पर विशेष ध्यान देना सुनिश्चित करें।
राजस्व अभिलेखों के लम्बित मामलों को शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये।
भूमि से सम्बधित जो भी बस्ते बनाये गये हैं उनको सूचीबद्व तरीके से रखने के भी निर्देश दिये।
साथ ही वहॉ लगे सायरन यंत्र के कार्य न करने पर नाजिर कलैक्ट्रेट को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि जो भी आवेदन प्राप्त होते हैं उनका अलग से पंजीकरण रजिस्टर बनाकर अपटेड रखें।

Related posts

उप जिलाधिकारी घनसाली के नेतृत्व में घनसाली- चमियाला ,विनय खाल मोटर मार्ग पर रात्रि के समय चलाया गया सघन चेकिंग अभियान।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-क्रिकेट सद्भावना मैच में पत्रकारों ने जिला प्रशासन को हराया ।

khabaruttrakhand

आवासीय भवन में लगी आग पर देर रात्रि को फायर व पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से पाया काबू।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights