khabaruttrakhand
दिन की कहानीउत्तरकाशी

ब्रेकिंगः-पर्यटकों व् पर्वतारोहियों के लिए खुला गंगोत्री नेशनल पार्क।

पर्यटकों व् पर्वतारोहियों के लिए खुला गंगोत्री नेशनल पार्क/ सुभाष बडोनी उत्तरकाशी.

गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट कल 1 अप्रैल से पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं।
अब 1 अप्रैल से लेकर नवंबर तक पर्यटक गंगोत्री नेशनल पार्क की सैर कर सकेंगे।
आपको बताते चले की बीते दो सालों से कोरोना के कारण यहां पर नाममात्र ही सैलानी आ रहे थे।
इस बार वन अधिकारियो को उम्मीद है कि बड़ी सख्या में पर्यटक गंगोत्री नेशनल पार्क का दीदार करने आएंगे.पर्यटकों के साथ साथ पर्वतारोहियों की भी बुकिंग आनी शुरू हो गई है।

गंगोत्री नेशनल पार्क के उपनिदेशक RN पांडेय और रेंज अधिकारी प्रताप पंवार व् राजवीर रावत वन दरोगा की मौजूदगी में गंगोत्री नेशनल पार्क के कनखू बैरियर गेट को ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिया गया है।

इसमें गंगा का उद्गम गौमुख सहित गंगोत्री ग्लेशियर, डोकरानी ग्लेशियर में स्थित शिवलिंग, सतोपंथ जैसे गगनचुम्बी हिमशिखर हैं. पार्क के गेट खुलने से सैलानियों और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े ग्रामीणों में भी उत्‍साह है।

आपको बता दें कि कोरोना काल को छोड़ कर हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक और पर्वतारोही गंगोत्री नेशनल पार्क में पहुंचते हैं।
इसके साथ स्नो लेपर्ड और भरल जैसी दुर्लभ वन्यजीव प्रजातियों के लिए यह पार्क विश्व विख्यात है।
गंगोत्री नेशनल पार्क के अंर्तगत ही विश्व का सबसे खतरनाक मार्ग गड़तांग गली सहित भारत-चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटी खूबसूरत नेलांग और जाडुंग घाटिया हैं।
पिछले साल यहां पर बहुत कम पर्यटक आए थे, जिससे गंगोत्री नेशनल पार्क की आमदमी भी बहुत कमी हुई थी।

पिछले साल गंगोत्री नेशनल पार्क से वन विभाग को 16 लाख रुपए मिले थे।
हालांकि इस बार अभी से पर्यटकों की बुकिंग आनी शुरू हो गई है, जिससे इस बार पार्क को अच्छी आमदनी होगी ऐसी उम्मीद जताई जा रही है।

Related posts

प्रदेशभर में आयोजित होगा स्वास्थ्य पखवाड़ : डॉ. धन सिंह रावत* *4604 स्वास्थ्य शिविरों में परखी जायेगी लोगों की सेहत।

khabaruttrakhand

जनपद टिहरी गढ़वाल में मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण हुआ प्रारम्भ।

khabaruttrakhand

अतिक्रमण पर हाई कोर्ट का बड़ा आदेश:- जिलाधिकारी व एसडीएम को हाईकोर्ट ने दिए सख्त निर्देश, भूमि में अवैध काबिज लोगों को हटाये तुरंत ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights