khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारनैनीताल

ब्रेकिंग:-आयुक्त रावत ने बाहर से आये हस्तशिल्प व्यापारियों के स्टालों का किया निरीक्षण।

स्थान । नैनीताल

आयुक्त रावत ने बाहर से आये हस्तशिल्प व्यापारियों के स्टालों का किया निरीक्षण।
निरीक्षण के दौरान नोकविहार कर रहे पर्यटकों के लाइफ जैकिट न पहनने पर अधिकारियों को लगाई फटकार।

रिपोर्ट । ललित जोशी।

सरोवर नगरी नैनीताल में कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावते ने नैनी झील में पर्यटकों के बिना लाइफ जैकेट पहने नौकायन करने से सम्बंधित मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका ईओ अशोक कुमार वर्मा को फटकार लगाई।
आयुक्त ने कहा की नैनीताल पर्यटन के लिहाज से पूरी विश्व में जाना जाता है।
उन्होंने पर्यटकों से भी कहा है बीना लाइफ जैकिट के नोकविहार न करें। अधिशासी अधिकारी वर्मा के साथ साथ नाव चालकों को भी हिदायत देते हुए कहा कि कोई भी चालक व पर्यटक बीना लाइफ जैकिट पहने सवारी करता हुआ पाया गया तो वह दण्ड का भागी होगा।
नैनीताल सरोवर नगरी में बाहर से आये हस्तशिल्प व्यापारियों द्वारा जो स्टॉल लगाये गए हैं उनका भी कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने दौरा किया।
उन्होंने हस्तशिल्प को बढ़ावा दिये जाने की बात भी कही।

आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि नैनी झील में पर्यटक बिना लाइफ जैकेट पहने नौकायन कर रहे हैं जिसके द्वारा कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है ।

उन्होंने कहा लाइफ जैकेट पर्यटक को और चालक दोनों के लिए महत्वपूर्ण है ।
आयुक्त रावत ने दो टूक चेतावनी अशोक कुमार वर्मा दे डाली ।
कोई भी बिना लाइफ जैकेट के नैनी झील में नौकायन नहीं करेगा अगर ऐसा होता है या कोई दुर्घटना घटित होती है तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की ही होगी ।
इस दौरान कई अधिकारी व कर्मचारी समेत नाव चालक मौजूद रहे।

Related posts

ब्रेकिंग:-अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डा. मीनू सिंह जी के मार्गदर्शन में मनाया गया वार्षिक अनुसंधान दिवस।

khabaruttrakhand

यहां सोशल मीडिया पर युवती की अश्लील वीडियो व फोटोग्राफ वायरल करने के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गुजरात से किया गिरफ्तार।

khabaruttrakhand

अपर जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारी का वेतन रोकने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights