khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारराष्ट्रीय

दुःखद खबर:-पुलिया से टकराने के बाद एक कार में लगी आग, हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत।

छतीसगढ़। खैरागढ़ के गोलबाजार निवासी कोचर परिवार के लोग बालोद से शादी समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे।

मृतकों में पति पत्नी और तीन 20-25 साल की बेटियां थीं। थाना ठेलकाडीह और एसडीओपी खैरागढ़ रात में घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे।

खबर के मुताबिक घटना छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव ज़िलें में हुई है जहाँ एक बड़ादर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।
पुलिया से टकराने के बाद एक कार में भीषण आग लग गई, जिसमें पांच लोग जिंदा जल गए। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हुई है।

तीन बेटियों के साथ पति-पत्नी एक शादी समारोह से वापस अपने घर जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में वे हादसे का शिकार हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात करीब 1 से 2 बजे के बीच हादसा हुआ है। राजनांदगांव खैरागढ़ रोड पर ठेलकाडीह थानांतर्गत ग्राम सिंगारपुर में कार में आग लगने से पांच लोगों की जलकर मृत्यु हो गई है।

राजनांदगांव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा ने बताया की पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना की जांच में लगी है। शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे की सही वजह पता चलेगी।

Related posts

ठंड होने के वावजूद रामलीला को देखने के लिए जनता समूह आता है वह असली राम भक्त हैं। डॉ नारायण सिंह जंतवाल।

khabaruttrakhand

चमियाला से हुई थी स्कूटी चोरी,चोरी गई स्कूटी के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार*।

khabaruttrakhand

लापरवाही:- ईसीएचएस नई टिहरी में विगत कई दिनों से ठप्प पड़ा है रेफ़रल कार्ड रीडर मशीन का सर्वर , बीमार पूर्व सैनिकों एवं परिजनों की हो रही फजीहत।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights