khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारराष्ट्रीय

दुःखद खबर:-पुलिया से टकराने के बाद एक कार में लगी आग, हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत।

छतीसगढ़। खैरागढ़ के गोलबाजार निवासी कोचर परिवार के लोग बालोद से शादी समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे।

मृतकों में पति पत्नी और तीन 20-25 साल की बेटियां थीं। थाना ठेलकाडीह और एसडीओपी खैरागढ़ रात में घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे।

खबर के मुताबिक घटना छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव ज़िलें में हुई है जहाँ एक बड़ादर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।
पुलिया से टकराने के बाद एक कार में भीषण आग लग गई, जिसमें पांच लोग जिंदा जल गए। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हुई है।

तीन बेटियों के साथ पति-पत्नी एक शादी समारोह से वापस अपने घर जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में वे हादसे का शिकार हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात करीब 1 से 2 बजे के बीच हादसा हुआ है। राजनांदगांव खैरागढ़ रोड पर ठेलकाडीह थानांतर्गत ग्राम सिंगारपुर में कार में आग लगने से पांच लोगों की जलकर मृत्यु हो गई है।

राजनांदगांव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा ने बताया की पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना की जांच में लगी है। शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे की सही वजह पता चलेगी।

Related posts

यहां नाग मंदिर में मंत्री गणेश जोशी ने दर्शन पूजन कर नाग देवता का लिया आर्शीवाद, प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना।

khabaruttrakhand

हार्टी टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, रामगढ़ बनेगा पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र – अजय भट्ट।

khabaruttrakhand

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा रविवार को सेम मुखेम पहुंचकर मेले को लेकर लिया गया समस्त व्यवस्थाओं का जायजा ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights