khabaruttrakhand
अल्मोड़ाउत्तराखंडराजनीतिक

ब्रेकिंगः-विधायक महेश जीना ने विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक , दिये सख्त निर्देश।

विधायक महेश जीना ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की , दिये सख्त निर्देश।

रिपोर्ट:- गोविन्द रावत।
सल्ट – अल्मोडा जिले के सल्ट विधायक महेश जीना ने अपने आवास में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। विधायक महेश जीना ने लोक निर्माण विभाग से स्वीकृति मोटर मार्गों का कार्य अति शीघ्र पूर्ण किया जाने एवं नई योजनाओं के आवेदन तैयार कर शासन को भेजे जाने के निर्देश दिए। जल निगम की सभी योजनाएं जो जहां-जहां बनी है ।
ठेकेदारों से कार्य पूर्ण करने पश्चात विभाग अपने अन्तर्गत करने, विद्युत विभाग से सड़े गले पोलों को तुरंत बदला जाने , पेयजल योजना के पंप में जो बिजली विद्युत आपूर्ति हेतु पंपिंग की व्यवस्था की जाने तथा एवं पेड़ों की लोपिग करें।

गांव में जहां तार जुड़े हैं उन्हें ठीक करने के निर्देश दिए गए वहीं सल्ट विघायक महेश जीना ने शासन को पत्र लिखकर सल्ट विधानसभा क्षेत्र में जेई के रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग की।
विधायक महेश जीना ने कहा कि विकास कार्य में किसी की भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
बैठक में लोक निर्माण विभाग, जलनिगम,जल संस्थान, विद्युत विभाग , विधायक निजी सचिव हरी राम आर्य, मण्डल अध्यक्ष स्याल्दे पूरन रजवार , देवी दत्त शर्मा आदि विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts

एम्स, ऋषिकेश में हिंदी के प्रगामी प्रयोग (उत्तरोत्तर विकास) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

khabaruttrakhand

तम्बाकू व हानिकारक प्रदार्थो को छोड़ने की शुरुआत स्वयं से करनी होगी । शिव चरण द्विवेदी

khabaruttrakhand

राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज दौंक की छात्राओं ने जवानों संग मनाया रक्षाबंधन।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights