khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारअल्मोड़ाविशेष कवर

दुःखद खबर:- हादसों का दिन, एक और दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत की खबर।

ओखलकांडा के पास बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, 5 की मौत ।

गाड़ी में 6 लोग थे सवार ,ड्राइवर घायल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है उपचार ।

रिपोर्ट- *चन्दन सिंह बिष्ट भीमताल

ओखलकांडा:-

भीमताल विधानसभा के ओखलकांडा ब्लॉक के डालकन्या ग्राम (कोरा) तोक पर एक कार 7:00 बजे बोलेरो कार गहरी खाई में गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों सहित दो अन्य लोगों की मौत की मृत्यु की खबर सामने आयी है।

वहीं, सूचना मिलने के बाद मौके नजदीक के ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी शवों को खाई से बाहर निकाला है।
यह हादसा डालकन्या ग्राम सभा के कोरा तोक के पास हुआ है. जबकि मृतक 3 डालकन्या और 2 रीठा साहिब के बताए जा रहे हैं। अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक, कार में एक महिला और 2 छोटे बच्चे सहित दो पुरुष सवार थे।
जिसमें हेमा देवी (35), राहुल (12), नंदन (6) साल, सुरेश सिंह एक्स आर्मी रीठा साहिब एक अन्य का नाम पता नहीं चल पा रहा है।
जोकि गाड़ी हल्द्वानी से पतलोट अधौडा़ रीठा साहिब की तरफ जा रही थी । वही तहसीलदार धारी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं ।
आजका दिन उत्तराखंड में हादसों के नाम रहा जहाँ एक के बाद एक बड़ी दुर्घटना घटी ।

Related posts

टिहरी झील महोत्सव के आयोजन को लेकर टिहरी जिले के टूर ऑपरेटरों के साथ बैठक आयोजित।

khabaruttrakhand

नई टिहरी के बौराड़ी स्थित 7डी कॉलोनी क्षेत्र में तहसील प्रशासन और पुनर्वास विभाग की टीम ने अतिक्रमण को किया ध्वस्त ।

khabaruttrakhand

जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित करवाये जा रहे करियर कांउसिलिंग कार्यक्रम।‘

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights