khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारअल्मोड़ाउत्तराखंड

ब्रेकिंग:-स्याल्दे के रूडोली में सम्मान समारोह आयोजित।

स्याल्दे के रूडोली में सम्मान समारोह आयोजित।

रिपोर्ट:- गोविंद रावत।

सल्ट – अल्मोड़ा जिले के विकास खंड स्याल्दे के इण्टर कालेज चित्रकूट रूडोली में शुक्रवार को सल्ट विधायक महेश जीना का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय एवं ग्रामीणों ने सल्ट विधायक महेश जीना का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक महेश जीना ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सल्ट विधायक महेश जीना ने विद्यालय में उच्च श्रेणी में आये छात्र, छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इण्टर कालेज चित्रकूट रूडोली में छात्र , छात्राओं ने सुन्दर सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत दी।

इण्टर कालेज प्रधानाचार्य ने विद्यालय की समस्याओं को सल्ट विधायक महेश जीना को अवगत कराया।
विधायक महेश जीना समस्या जल्द समस्या का जल्द समाधान करने आश्वासन दिया।
सल्ट विधायक महेश जीना ने कहा यह अशासकीय ‌ विद्यालय को वित्तीय स्वीकृति की मान्यता लाने में जल्द प्रयास करूंगा।

उन्होंने कहा जल्द ही बदनगढ़ एवं मंगरूखाल पेयजल योजना को जल्द पूर्ण करके घर – घर नल से जोड़ने के विभाग को आवश्यक निर्देश दिए।इण्टर कालेज में कम्प्यूटर एवं सुधारीकरण के लिए आवश्यक घोषणा भी की। विधायक महेश जीना ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया।
इस मौके पर सल्ट विधायक महेश जीना, मण्डल अध्यक्ष मनवर नेगी, महिला मोर्चा अध्यक्ष जसुली देवी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, जिला अनुसूचित मोर्चा महामंत्री हरिराम आर्य, जिला पंचायत सदस्य प्रवीण कुमार, प्रधानाचार्य भुवन चंद्र, ग्राम प्रधान रुडोली चन्दन सिंह, जसवंत सिंह, महेंद्र पटवाल, शंकर सिंह, मंगल सिंह, घनानंद टम्टा, विद्यालय प्रबंधक जय सिंह, पूजा कैड़ा इण्टर कालेज शिक्षक, भाजपा कार्यकर्ता, ग्रामीण मौजूद थे।

Related posts

ब्रेकिंग:- यहाँ जिलाधिकारी ने स्वयं संभाला यातायात व्यवस्था का मोर्चा, काटे कईयों के चालान।

khabaruttrakhand

BigBreaking:-अब बिना सहारे के सीढ़ी चढ़ेगा 58 वर्षीय व्यक्ति, फेफड़ों में भर चुका था पानी, किडनी भी थी खराब,हार्ट कर रहा था 20% काम, ऐसे में बिना ओपन हार्ट सर्जरी चिकित्सको ने किया ये शानदार कार्य।

khabaruttrakhand

दो वाहनों के भिड़ने से आधा दर्जन लोग घायल। घायल महिला को भेजा हायर सेंटर।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights