khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडनैनीतालराजनीतिक

ब्रेकिंग:-15 अगस्त को धूमधाम से मनाये जाने के लिए जिला अधिकारी ने ली बैठक।

15 अगस्त को धूमधाम से मनाये जाने के लिए जिला अधिकारी ने ली बैठक।

रिपोर्ट । ललित जोशी।

सरोवर नगरी नैनीताल में जिला अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में जनपद नैनीताल में स्वतन्त्रता दिवस हर्षाेउल्लास के साथ मनाया जायेगा को लेकर बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने कहा कि समस्त सरकारी, ऐतिहासिहक भवन 14 व 15 अगस्त को एलईडी लाईट से प्रकाशमान किये जायेंगे।
उन्होेंने कहा कि समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालय, भवनों आदि में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा, ।

साथ ही जिलाधिकारी कार्यालय मे ध्वजारोहण प्रातः 9ः30 बजे किया जायेगा।
इसके साथ ही प्रातः 10 बजे से 10ः30 बजे तक ऐतिहासिक स्थलों ,स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियांे की मूर्तियों पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये जायेेंगे।

जिलाधिकारी ने बैठक मे अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अशोक कुमार को ऐतिहासिक स्थलोें, मूर्तियों की साफ-सफाई, रंगरोगन के साथ ही मालरोड मेें देशभक्ति के गीत लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रसारित करने के निर्देश दिये।

15 अगस्त को वन विभाग द्वारा हनुमानगढी मे वृक्षारोपण किया जायेगा।
जनपद में 13 से 15 अगस्त के मध्य हर घर में राष्ट्रध्वज फहराया जायेगा।
इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि 15 अगस्त से पूर्व अपने-अपने क्षेत्रोें में सफाई अभियान चलाकर अभियान को सफल बनाया जाए।

उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारी को जनपद में स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियोें को घर में जाकर सम्मानित करने के निर्देश दिये।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, शिव चरण द्विवेदी, समेत कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

स्टेट एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल का होगा गठनः डॉ. धन सिंह रावत

khabaruttrakhand

नई टिहरी के बौराड़ी स्थित 7डी कॉलोनी क्षेत्र में तहसील प्रशासन और पुनर्वास विभाग की टीम ने अतिक्रमण को किया ध्वस्त ।

khabaruttrakhand

सरस मेले में देश प्रदेश के 173 स्वयं सहायता समूहों द्वारा किया जा रहा है प्रतिभाग।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights