khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीताल

ब्रेकिंग:-ग्रामीणों ने गुलदार, समेत आवरा जानवरों कुत्तों, बंदरो तथा लँगूरों को पकड़ने के स्थायी समाधान की मांग की।

गुलदार, समेत आवरा जानवरों कुत्तों, बंदरो, लँगूरों को पकड़ने का स्थायी समाधान हो अस्थायी नही। गिरीश चन्द्र।

रिपोर्ट। ललित जोशी।
सरोवर नगरी नैनीताल से दूर जनपद नैनीताल के विकास खण्ड कोटाबाग के ग्राम सभा पांडे गाँव इन दिनों खुले आम सड़को पर गुलदार घूम रहा है।

जिससे वहां रहने वाले लोगों में भय का साया हर समय मंडरा रहा है।
यहाँ बताते चलें कि दिनेश जोशी निवासी गजारी तोक की पालतू गाय को भी गुलदार ने अपना निवाला बना डाला है।
सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश चन्द्र ने जानकारी देते हुए बताया।
इधर पांडे गांव के ग्राम प्रधान गिरीश चन्द्र ने यह भी बताया कि
ग्राम सभा पांडे गांव में गुलदार घूम रहे हैं पर कोई भी ग्रामीणों की समस्या को हल करने के लिए अभी तक आगे नही आया है।
पंत ने कहा यहाँ तक भी कहा कि नैनीताल विधायक सरिता आर्या भी चुनाव जीतने के बाद एक बार इस क्षेत्र में आयी है ना ही कोई सरकार का कोई प्रतिनिधि यहाँ पर आये जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
श्री पंत ने कहा कि वन विभाग के कर्मचारी आते हैं।
मुआवजा आदि देकर चले जाते हैं उन्होंने कहा कि मुवावजा से क्या होता।
कभी कोई अप्रिय घटना घट गई तो इसका जिम्मेदारी किसकी होगी।
उन्होंने कहा अस्थायी समाधान नहीं स्थायी समाधान होना चाहिए। ग्रामीणों ने कई बार वन विभाग प्रशासन से कह दिया गुलदार को पकड़ने के लिए व्यस्था की जाये। अब ग्रामीण वासी प्रशासन के घेराव का मन बना चुके हैं।
पूरे उत्तराखंड में आवारा कुत्तों, बंदरो, लँगूरों ने आतंक मचाया हुआ है।कई लोगों को काटकर घायल कर दिया पर अभी तक कोई ठोस कदम सरकार द्वारा नही उठाये गए हैं।
जबकि हाईकोर्ट ने भी संज्ञान लेते हुए इन समस्याओं के समाधान के लिए सरकार व प्रशासन से कहा है।
इस दौरान योगेश पंत, हरीश पंत, जगतनारायण, आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Related posts

धूम्रपान करते हों तो रहें सावधान तेजी से बढ़ रहे हैं इस केंसर के मामले एम्स में प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होता है लंग क्लीनिक।

khabaruttrakhand

Budget 2024: CM Dhami ने ‘लाखपति दीदी योजना’ के विस्तार की की सराहना, बजट पर दी ऐसी प्रतिक्रिया

cradmin

टिहरी झील में रोमांच के सफर पर निकले सीएम धामी” “लेक फेस्टिवल में दिखे सीएम पुष्कर सिंह धामी के अलग-अलग अंदाज।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights