khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीराजनीतिक

ब्रेकिंग:-मुख्यालय के समीप पिछले दस वर्षो से अधर मे लटका तिलोथ पुल।

मुख्यालय के समीप पिछले दस वर्षो से अधर मे लटका तिलोथ पुल।

रिपोर्ट:-सुभाष बडोनी/उत्तरकाशी.

जनपद मुख्यालय को जोड़ने वाला तिलोथ पुल का निर्माण कार्य आज तक पूरा नही हो पाया. 2012/13 की आपदा में यह पुल बहा था. जिसको अब दस वर्ष पूर्ण होने वाले है.मुख्यालय के बीचो बीच होने के कारण भी यह पुल आज तक पूरा नहीं बन पाया है. आये दिन हादसों को न्योता दे रहा ये तिलोथ पुल विभाग की घोर लापरवाही दिखा रहा है.
पिछले दस वर्षो से जिला मुख्यालय के समीप ये निर्माणाधीन तिलोथ पुल के पास सड़क पर घूम रहे बेसहारा पशुओं के साथ आये दिन हादसे होते रहते हैं 

निर्माणाधीन तिलोथ पुल के गहरे गड्ढे ( एबटमेंट ) बनाने में 10 साल लगा दिए लेकिन आज तक इसका निर्माण पूरा नही हो पाया. विभाग पर  सवाल यह खड़ा होता है कि 10 सालों में इस पुल का निर्माण नहीं हो पाया यह पुल 2012/13 के आपदा में बह गया था तब से यहां पर लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी होती है । 

आपको बता दें तिलोथ जाने वाला एकमात्रविकल्प यही एक पुल हैं । इस रास्ते से की अधिकारियो के बच्चे विद्यालय जाते हैं । तमाम तरह के लोगों की आवाजाही होती हैं सुरक्षा की दृष्टि से कोई इंतजाम नही हैं विभाग के पास । 2012/13 कि बाढ़ में यह पुल आपदा की भेंट चढ़ गया था आज तक पुल नही बन पाया ।विभाग ने 10 सालों से एक खड्डा नही खोद पाया. कई ठेकेदार बदल दिए लेकिन स्थिति जस के तस बनी हुई हैं । 

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इन 10 वर्षो मेँ कितने जिलाधिकारी आये और गए साथ ही संबंधित विभाग के बड़े अधिकारी भी आये और गए । कितने जनप्रतिनिधि चुने गए सबकी घोषणाओं में तिलोथ पुल होता था. लेकिन आज तक यह पुल नही बन पाया है.

Related posts

ब्रेकिंग:- देवप्रयाग के पास गंगा नदी में बहे युवक की दूसरे दिन भी खोजबीन, जाने अपडेट।

khabaruttrakhand

जनपद टिहरी गढ़वाल में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ।

khabaruttrakhand

Uttarakhand High Court: जजों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति मामले में Government से जवाब तलब, records पेश करने के निर्देश

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights