khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलदिन की कहानीदेहरादूनविशेष कवर

अच्छी खबर:- जौनसार बाबर की दो बालिकाओं का उत्तराखंड अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन।

रिपोर्ट:- महेन्द्र तोमर
जौनसार बाबर की दो बालिकाओं का उत्तराखंड अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन।
जौनसार की अंकिता शाह व जिज्ञासा का चयन उत्तराखण्ड की अंडर 19 क्रिकेट मे चयन यह मूल रूप से जौनसार की रहने वाली है अंकिता मूल रूप से इंद्रोली व जिज्ञासा तोमर कुईथा गांव की निवासी हैं।

वर्तमान में बाढ़वाला स्थित रेनबो चिल्ड्रन एकेडमी इंटर कॉलेज में कोच निशांत पंवार के मार्गदर्शन में क्रिकेट का अभ्यास करती हैं। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष भी दोनों ने अंडर-19 क्रिकेट टीम में खेलते हुए मध्य प्रदेश को फाइनल मुकाबले में हराकर उत्तराखंड को ऑल इंडिया वनडे ट्रॉफी जताई थी।

उत्तराखंड क्रिकेट के इतिहास में पहली बार कोई टीम BCCI की किसी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले को जीती थी।

अंकिता शाह शीर्ष कर्म की बल्लेबाज व ऑफ स्पिन बॉलर हैं, जिज्ञासा तोमर तेज गति की गेंदबाज हैं आवश्यकता पड़ने पर अच्छी बल्लेबाजी भी करती हैं।
अभी दोनों खिलाड़ी उत्तराखंड अंडर-19 टीम के कैंप का हिस्सा है व बंगाल के साथ अभ्यास मैच खेल रहे हैं।
इसके बाद अक्टूबर माह की शरुआत में अहमदाबाद में होने वाली टी 20 ट्रॉफी में प्रतिभाग करेंगी। जौनसार क्षेत्र मे खुशी की लहर दोनों बेटियों ने किया जौनसार क्षेत्र का नाम रोशन

Related posts

पीएम श्री कमल नौटियाल राजकीय इंटर कॉलेज धौंतरी में दो दिवसीय पूर्व छात्र सम्मेलन में वार्षिक उत्सव का हुआ समापन।

khabaruttrakhand

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सचिवालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की पुराने माॅडल की डीजल बसों पर दिल्ली में लगे प्रतिबन्ध से आमजन की असुविधाओं के तत्काल समाधान को लेकर बैठक। दिए गए ये निर्देश।

khabaruttrakhand

लक्सर (हरिद्वार) की उपजिलाधिकारी संगीता कन्नौजिया की हालत को लेकर, एम्स ऋषिकेश ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन,

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights