khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीराजनीतिक

ब्रेकिंग:-जल ही जीवन हैं का नारा, दिख रहा बस नारो तक ही सीमित।

जल ही जीवन हैं का नारा, दिख रहा बस नारो तक ही सीमित।

रिपोर्ट:- सुभाष बडोनी/उत्तरकाशी.

जल संस्थान डुंडा द्वारा डुंडा में पाइप लाइन को राम भरोसे छोड़ कर आराम फरमाते दिख रहे हैं।
डुंडा के पुराने मार्केट में ऐसा कुछ देखने को मिल रहा हैं, कुछ महीने पहले यही मार्केट की जनता पानी के लिए तरस रही थी।
वहीं अब जल संस्थान द्वारा पानी की निकाशी दी गई तो वहीं अब जल संस्थान डुंडा द्वारा पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य राम भरोसे छोड़ दिया गया हैं.

आरोप:- गाँव के ग्रामीणों का कहना हैं कि ये पाइप लाइन जिसमे पीने का पानी जल संस्थान द्वारा लगाया गया हैं, यह पाइप लाइन पिछले कुछ महीनो से जगह -जगह से लीक हो रहा हैं।
ये लीक हो रहा पानी जहाँ एक तरफ NH पर गिर रहा हैं साथ ही ये पानी लोगो के दुकानों व् घरों के दीवारों में जा रहा हैं जिससे मकानों व् दुकानों की दीवारे व फर्श खराब हो रही हैं।

ग्रामीणों का यह भी कहना हैं कि जल संस्थान डुंडा को कई बार शिकायत करने के बाद भी संबंधित कर्मचारी सुनने को तैयार नहीं हैं।
जबकि ये ये नारा देते हैं कि जल ही जीवन हैं. जल बचाओ।
तो सवाल यह उठता है कि संबंधित विभाग क्या कर रहे हैं।

Related posts

बिग ब्रेकिंग:-जखन्याली के पास नौताड़ गदेरे में फटा बादल, तीन लोग बताये जा रहे मिसिंग।

khabaruttrakhand

दयारा बुग्याल का शनिवार को जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने पैदल चलकर ट्रेकिंग रूटों के साथ ही दयारा बुग्याल का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।

khabaruttrakhand

टिहरी जनपद के इस क्षेत्र में बारिश ने मचाई तबाही। आपदा प्रभावित परिवारों को किया गया शिफ्ट।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights