khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीस्वास्थ्य

ब्रेकिंग:-जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने नगर निकायों के समस्त अधिकारियों, पंचायतराज अधिकारी एवं नोडल अधिकारियों को जनपद में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के सफल संपादन के दिए निर्देश।

जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने नगर निकायों के समस्त अधिकारियों, पंचायतराज अधिकारी एवं नोडल अधिकारियों को जनपद में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के सफल संपादन के निर्देश दिए थे।
रिपोर्ट:- सुभाष बडोनी।
जिलाधिकारी के आदेशों के अनुपालन में नगर क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।
बुधवार को चार धाम यात्रा से लगे मुख्य पड़ाव जानकीचट्टी, खरसाली, बड़कोट, उत्तरकाशी,चिन्यालीसौड़,भटवाड़ी, गंगनानी, हर्षिल के साथ ही ग्रामीण इलाकों में विकासखंड नौगांव के खनाती, विकासखंड डुंडा के थाती धनारी, मातली आदि अनेक सार्वजनिक स्थानों में वृहद रूप से स्वच्छता अभियान चलाया गया।
स्वच्छता अभियान में व्यापक स्तर पर जैविक व अजैविक कूड़े पृथक्करण कर निस्तारण किया गया।
बता दें कि सभी नगर पंचायतों, ग्राम पंचायतों समेत यात्रा मार्गों के मुख्य पड़ावों पर नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं।
साथ ही कूड़ा फैलाने वालों पर भी पालिकाओं के द्वारा नियमानुसार चालान की कार्यवाही की जा रही है।
वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता जन जागरूकता रैली निकाली गई तथा जैविक अजैविक कूड़ा निस्तारण के लिए डस्टबिन वितरण किए गए।

Related posts

ब्रेकिंग:-घनसाली में बाइक स्कूटी से तेल चोरी करने की घटना से जुड़ा मामला , एक बाइक हुई आग में जलकर खाक।

khabaruttrakhand

NDRF की टीम द्वारा स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 29.08.2025 को *रा.ई.का. ओखलाखाल प्रतापनगर* में आयोजित।

khabaruttrakhand

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” के अंतर्गत सीएचसी चंबा में एक दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights