khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में मिशन अमृत सरोवर एवं खनन न्यास संबंधी बैठक की गई आहूत।

सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में मिशन अमृत सरोवर एवं खनन न्यास संबंधी बैठक आहूत की गई।

जिलाधिकारी ने अमृत सरोवरों पर सुरक्षा व्यवस्था, सौन्दर्यीकरण, निरीक्षण, अभिलेखीकरण एवं विभिन्न गतिविधियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
अमृत सरोवरों का सौन्दर्यीकरण, शौचालय निर्माण, चेजिंग रूम, यात्री शेड, सुरक्षा रेलिंग, सोलर लाइट एवं साफ-सफाई आदि को लेकर सरोवर के अनुरूप योजना बनाकर कार्य करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सरोवरों क्रियाशील स्थिति में हों, सरोवरों से गाद निकाला जाये, उन पर सिल्ट ट्रेप बनाये जायें, उनका रंग-रोगन किया जाय, उनके आस-पास पौधारोपण किया जाय। बीडीओ एक-एक करके सरोवरों का प्लान बनाकर अनुमोदन लेकर कार्य करना सुनिश्चित करें।

इससे पूर्व जिला विकास अधिकारी मो. असलम द्वारा जनपद में चिन्ह्ति 150 अमृत सरोवरों के संबंध में जानकारी दी गई।

वहीं उन्होंने विभिन्न विभागों की भूमि पर स्थापित 117 अमृत सरोवरों के रख-रखाव हेतु संबंधित विभाग को हैण्डओवर करने की बात कही। इनमें कृषि एवं सिंचाई भूमि पर 31, ग्राम्य विभाग 34, पर्यटन 25 तथा मत्स्य विभाग की भूमि पर 27 अमृत सरोवर है। इसके साथ ही नये सरोवरों को मनरेगा एवं विभागों के साथ कन्वर्जन में बनाने तथा जिला पंचायत क्षेत्र अन्तर्गत के सरोवरों का सौन्दर्यीकरण, अप्रोच रोड़ एवं साफ-सफाई संबंधित विभाग के माध्यम से किये जाने का प्रस्ताव रखा गया।

खनन न्यास की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी ने खनन न्यास के तहत विभागों को प्रथम किश्त के रूप में आंवटित साठ प्रतिशत की धनराशि के सापेक्ष यूसी, एमबी, थर्ड पार्टी इंन्सपेक्शन रिर्पोट एवं फोटोग्राफ्स् उपलब्ध शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिये, ताकि शेष कार्यो हेतु द्वितीय किश्त जारी की जा सके।

इस मौके पर जिला सेवायोजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद मुख्यालय में माह जुलाई में जल्द ही 12वीं एवं ग्रेजुएशन के छात्र-छात्राओं की पर्सनलटी डेवलपमेंट, टाइम मैनेजमेंट, स्वतंत्र चिंतन, सामाजिक दायित्व, रोजगार, नशे के दुष्प्रभाव संबंधी जन जागरूकता आदि समग्र विकास के विषयों को लेकर कैरियर काउंसिलिंग करवाई जायेगी। कैरियर काउंसिलिंग अधिकारियों के पैनल के माध्यम से प्रत्येक माह रोस्टर वाइज आयोजित की जायेगी।
इस संबंध में जिलाधिकारी ने काउंसिलिंग सामाग्री, छात्र-छात्राओं की सिटिंग व्यवस्था, प्रोजेक्टर, स्पीकर आदि सभी व्यवस्थाओं को फाइनल कर मिनट टू मिनट प्लान बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये गये।

इस अवसर पर पीडी डीआरडीए विवेक उपाध्याय, सीएमओ मनु जैन, सीवीओ आशुतोष जोशी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

आगामी चारधाम यात्रा के मद्देनजर प्राथमिकता पर 15 अप्रैल तक समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें-जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल।

khabaruttrakhand

CM Dhami: सार्वजनिक निगमों के 40 हजार कर्मियों को मिलेगा 4% महंगाई भत्ता, आचार संहिता से पहले होगा आदेश

cradmin

PM Modi: गोवा दौरे पर, आज 1330 करोड़ के योजनाओं का उपहार देंगे, भारत एनर्जी सप्ताह का उद्घाटन करेंगे और मंगलवार को ONGC सर्वाइवल सेंटर

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights