khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारअपराधउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानी

ब्रेकिंग:-लाटा पिलवां राजस्व क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी। शव की जानकारी को लेकर राजस्व पुलिस के हाथ खाली।

घनसाली विधानसभा के लाटा पिलवां राजस्व क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी।
शव की जानकारी को लेकर राजस्व पुलिस के हाथ खाली।

सुबह 10 बजे उस वक़्त हड़कंप मच गया जब लोगों को पता चला कि लाटा पिलवां क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव सड़क से नीचे हाल ही में निर्मित और पुस्ते के पास पड़ा हुआ है।

मामले की जानकारी मिलने पर राजस्व पुलिस की टीम ने शव को वहाँ से निकालकर अपने कब्जे में लिया और उसकी तफ्तीश शुरू की।
वहीं बालगंगा तहसीलदार नेगी जी ने बताया है कि उक्त शव के बारे में किसी को भी कोई जानकारी अभी तक नही मिल पाई है ऐसे में काफी जानकारी के बावजूद भी कोई जानकारी ना मिलने के बाद उक्त शव को नई टिहरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जहाँ 72 घण्टे इंतजार के बाद शव का पोस्टमार्टम कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

वहीं उन्होंने यह भी बताया है कि शव की स्थिति और परिस्थिति को देखकर मामला संदिग्ध लग रहा है।

अब ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि उक्त अज्ञात व्यक्ति कौन है।
आखिर वह यहाँ पर कैसे पहुँचा।
यह अज्ञात शव किस व्यक्ति का है, क्या कुछ घटना का कारण रहा होगा।
हालांकि यह सब बातें अब सही जांच के बाद ही और शव के पहचान के बाद ही इस मामले से पर्दा उठ सकेगा।

Related posts

Lok Sabha Election 2024: बीस साल में BJP ने लगाई 33 फीसदी की छलांग, चुनावी रणनीति को दी लगातार धार

cradmin

Uttarakhand: चुनाव से पहले 97 पेटी शराब पकड़ी, 24 तस्कर गिरफ्तार; Nainital में आचार संहिता का सख्ती से पालन

cradmin

शहीद मोहन नाथ गोस्वामी की पत्नी भावना गोस्वामी को जब सरकार द्वारा कोई सुविधा उपलब्ध नहीं हुई तो न्यायालय में की रिट याचिका।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights