khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरीस्वास्थ्य

ब्रेकिंग:-सीमांत गांव में भालुओ ने 2 युवको पर किया घातक हमला।

घनसाली के दूरस्थ गांव में भालुओ ने 2 युवको पर किया घातक हमला।

घनसाली विधानसभा के सीमांत बिशन गांव में सुबह सुबह दो भालुओ ने नेपाली मूल के दो युवको पर घातक हमला कर दिया।
इस हमले में किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब हो पाए दोनों युवक।
एक युवक का नाम दुर्गा महर तथा दूसरे युवक का नाम प्रसाद बोहरा है।

युवको ने बताया कि वे राशन लेकर बिशन गांव से ऊपर बोल्या मंदिर में सुबह 7 बजे के आसपास जा रहे थे ठीक उसी वक्त एक मोड़ पर दो भालुओ ने उन पर हमला कर दिया जिसमे दोनों युवकों को काफी चोटे आयी जिसमे एक से युवक जिसका नाम दुर्गा मगर के हाथ मे फ्रैक्चर भी आया है।
जिसे सामदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में प्राथमिक उपचार के बाद बौराड़ी अस्पताल भेजा गया है।

वही इस पूरे मामले में सामदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में तैनात डॉ राजकुमार सराफ ने बताया कि दोनों की स्थिति अभी ठीक है।

सर्दियों के मौसम में जँगली जानवर खासतौर पर भालू रिहायशी इलाकों का रूख करने लग जाते है जिससे कभी भी बड़ा खतरा ग्रामीणों को बना रहता है।

Related posts

सरोवर नगरी नैनीताल में मां नयना देवी मंदिर का 139वा स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

khabaruttrakhand

यहाँ 10 मई को वृहद विधिक सेवा शिविर* *वृहद विधिक सेवा शिविर की तैयारियां तेज, प्रमाणपत्र, स्वास्थ्य जांच व योजनाओं की मिलेगी जानकारी।

khabaruttrakhand

नारी शक्ति एवं डिजिटल सशक्तिकरण के अन्तर्गत स्मार्टफोन शिक्षा पर निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का ग्राम पंचायत आरकोट विकास खण्ड चम्बा में हुआ शुभारंभ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights