khabaruttrakhand
आध्यात्मिकउत्तराखंडनैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल में मां नयना देवी मंदिर का 139वा स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

स्थान नैनीताल।

स्लग। माँ नयना देवी का 139 वां
स्थापना दिवस बनाया जायेगा धूमधाम से।

रिपोर्ट ललित जोशी।

सरोवर नगरी नैनीताल में मां नयना देवी मंदिर का 139वा स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।
स्थापना दिवस के मौके पर मंदिर को विद्युत मालाओं से आकर्षक ढंग से सजाया भी जाएगा ।
कोविड महामारी के चलते मंदिर का स्थापना दिवस पिछले 2 साल नहीं मनाया गया ।
जिसके चलते इस बार यह धूमधाम के साथ मनाया जाएगाl

ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव लोचन साह ने बताया कि स्थापना दिवस 8 जून को ब्रह्ममुहूर्त से मां की पूजा अर्चना के साथकार्यक्रम शुरू हो जाएंगे।
सुबह आठ बजे से गणेश पूजन तथा दस बजे से श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ शुरू होगा।
नौ जून को ब्रह्ममुहूर्त में मां की पूजा अर्चना के बाद हवन,कन्या पूजन के तथा दोपहर एक बजे से विशाल भंडारा होगा।
इस बार श्रद्धालुओं के लिये प्रसाद के 30 हजार पैकेट तैयार किये जा रहे हैं।

वही इस अवसर पर रामायण पाठ का कार्यक्रम किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।
भक्तों से अपील की गई है कि भड़काऊ वस्त्र पहनकर मंदिर में आने से परहेज करें।

Related posts

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक।

khabaruttrakhand

Investor Summit: खास होगा खाना…PM Modi और उद्योगपतियों की फूड हैबिट के हिसाब से तैयार होंगे व्यंजन

khabaruttrakhand

मोरी में 6 किलो 182 ग्राम चरस के साथ 2 अंतर्राजीय गैंग के तस्करों को दबोचा, दीपावली के त्योहार की आड़ में कर रहे थे तस्करी।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights