khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तराखंडटिहरी गढ़वालनैनीताल

ब्रेकिंग:-मानस खंड मंदिर मिशन में बाल्मीकि मंदिर को भी शमिल किया जाये। मनोज पवार।

मानस खंड मंदिर मिशन में बाल्मीकि मंदिर को भी शमिल किया जाये। मनोज पवार।

रिपोर्ट । ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के भारतीय बाल्मीकि धर्म समाज के पदाधिकारियों द्वारा मानस खंड मंदिर माला मिशन योजना के तहत भगवान बाल्मिकी प्राचीन मंदिर सीतावनी को मानस खंड मंदिर माला मिशन योजना मे शामिल करने के संबंध में उप जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया गया ।
उत्तराखंड सरकार द्वारा मानस खंड मंदिर माला मिशन योजना चलाई जा रही है जिसमें कुमाऊं मंडल के 16 मंदिरों को शामिल किया गया है जिसमें अल्मोड़ा के जागेश्वर मंदिर, चितई गोलू मंदिर, सूर्य देव मंदिर, जनपद बागेश्वर के बागनाथ मंदिर, बैजनाथ मंदिर, जनपद चंपावत का पाताल रुद्रेश्वर मंदिर, मां पूर्णागिरि मंदिर, मां बाहारी देवी मंदिर, नैनीताल के नैना देवी मंदिर कैची धाम मंदिर, आदि को शामिल किया गया है।
इसके तहत भगवान वाल्मीकि प्राचीन मंदिर सीतावनी को मानस खंड माला मिशन योजना में शामिल करने की मांग की । इस दौरान भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पवार , मंडल अध्यक्ष दिनेश कटियार, जिला अध्यक्ष कमल सिलेलान , नगर अध्यक्ष रितुल कुमार एवं भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

ऋषिकेश : संतों के आशीवार्द के साथ कृष्ण कुञ्ज से गोमुख संकल्प कलश यात्रा का हुआ आगाज।

khabaruttrakhand

आरसीएमएस के तहत ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेशन शतप्रतिशत करें-जिलाधिकारी टिहरी।

khabaruttrakhand

नशामुक्त ग्राम:- घनसाली के इस ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता मेंएवं सभी व्यक्तियों की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर बड़ा फैसला।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights