khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकविशेष कवर

ब्रेकिंग:- मनरेगा एस्टीमेट बनाने में देरी पर प्रधान संगठन ने जताई नारजगी।

मनरेगा एस्टीमेट बनाने में देरी पर प्रधान संगठन खफा।
प्रधान संगठन थौलधार की बैठक में ग्राम प्रधानों ने विकासखंड से मनरेगा की वित्तीय वर्ष 2023-24 की योजनाओं के एस्टीमेट बनाकर स्वीकृति हेतु जिले में भेजने पर अनावश्यक देरी से प्रधान संगठन बेहद खफा है।

प्रधान संगठन टिहरी के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा ने कहा की एक ओर वित्तीय वर्ष 2022-23 की सैकड़ों योजनाओं को मार्च 2023 में स्वीकृति न देकर जिले के सिस्टम से डिलीट किया गया था तो वहीं अब विकासखंड के द्वारा इस वित्तीय वर्ष की योजनाओं के एस्टीमेट समय पर जिले को प्रेषित न किए जाने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में विकास का पहिया जाम होता नजर आ रहा है।

उन्होंने अफसोस व्यक्त करते हुए कहा की विकास कार्यों में रोड़ा अटकाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अब जल्द ही मोर्चा खोला जाएगा। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी व जिलाधिकारी टिहरी से भी शिकायत की जाएगी बैठक में जिला अध्यक्ष रविन्द्र सिंह राणा जिला उपाध्यक्ष गब्बर नेगी, जिला कोषाध्यक्ष संदीप रावत, सुरेश राणा,विकास जोशी,मोहन डोभाल, दीवान पडियार, मुकेश रावत,अनिल भट्ट, बीरेंद्र अग्निहोत्री, बीना नेगी, मालती भंडारी सहित प्रधान गण उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तराखंड में ओमिक्रॉन की दहशत: पर्यटक रद्द कर रहे बुकिंग, पर्यटन व्यवसायियों की बढ़ी चिंता

cradmin

बिग ब्रेकिंग:- इस बड़े आरोप में पूर्व मुख्यमन्त्री एवं पार्टी प्रमुख को पुलिस ने किया गिरफ्तार। जाने मामला।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-उत्तराखंड पीठ के उत्तराधिकारी बने गोपालाचार्य।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights