khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तरकाशीउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-भाजपा ने अनुसूचित जाति के लोगों के साथ किया विश्वासघात ; दर्शन लाल

*भाजपा ने अनुसूचित जाति के लोगों के साथ विश्वासघात किया* *दर्शन लाल*

*धर्म संप्रदाय की राजनीति से दुनिया में देश प्रदेश का नाम बदनाम होगा। राकेश राणा*

जिला मुख्यालय नई टिहरी में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेशाध्यक्ष दर्शन लाल ने ब्लॉक अध्यक्षों और कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक लेकर संगठन को मजबूत बनाने और लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा की तथाकथित डबल इंजन की सरकार की नाकामी बताएं।

उन्होंने यह भी कहा कि जनता फिर से कांग्रेस की ओर देख रही है।

यहां पार्टी के जिला कार्यालय में कांग्रेस एससी विभाग की बैठक के बाद पत्रकार वार्ता करते हुए प्रदेशाध्यक्ष दर्शन लाल ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद लोगों का कांग्रेस में फिर से विश्वास लौटा है।
भाजपा सरकार धर्म, जाति और संप्रदाय के आधार पर समाज में विघटन पैदा कर रही है।
प्रदेश में महिला, एससी-एसटी और अल्पसंख्यक वर्ग सुरक्षित नहीं है। बेटियों की हत्या की जा रही है।
राम-रहीम के नाम पर लोगों को लड़ा रहे हैं। पुरोला की घटना की पीछे भाजपा और उसके अनुसांगिक संगठनों का हाथ है, पार्टी को बूथ स्तर पर और मजबूत करने के लिए कार्य किया जा रहा है।

प्रदेश संयोजक डा. उमाशंकर ने बताया कि पार्टी की ओर से लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम चलाया जा रहा है।

इसकी रिपोर्ट एआईसीसी को सौंपी जाएगी। बूथ पर जाकर संगठन की गतिविधियां बढ़ाई जाएंगी।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा की 2024 चुनाव नजदीक आते ही भाजपा के लोग धर्म संप्रदाय की राजनीति करना शुरू कर दिया पुरोला की घटना से दुनिया में देश और प्रदेश का नाम बदनाम हुआ है आज अकेले अरब कंट्री में हिंदुस्तान के लगभग 50 लाख से ज्यादा लोग काम करते हैं अगर वहां के लोगों ने भी बदले की भावना से हमारे लोगों का उत्पीड़न करना शुरू किया तो उसके लिए जिम्मेदार देश और प्रदेश की भाजपा सरकार होगी।

उपरोक्त कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा, अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष हर्षपाल मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत, महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव मुन्नी बिष्ट महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष कैलाशी देवी महिला कांग्रेस की जिला महासचिव पूनम देवी शहर कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप पंवार, प्रदेश उपाध्यक्ष धनीलाल शाह, पीसीसी सदस्य मुरारीलाल खंडवाल, दिनेश लाल दिनेश कोहली, खुशीलाल, राजेंद्र बोरा, प्रकाश शाह, प्रदेश सचिव मुशर्रफ अली, मुर्तजा बेग, रतन लाल, नत्थी लाल, लाखीराम, संपत लाल शाह, नवीन सेमवाल, ज्योति भट्ट, लखीराम हरफूल विश्वकर्मा रतनलाल उमेद लाल नथी लाल साह चंद्रवीर नगवान धनीलाल खंडवाल सोहन लाल साह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे मौजूद थे।

Related posts

ब्रेकिंग:- उपजिलाधिकारी घनसाली द्वारा बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय एवं अपर सहायक विकास अधिकारी पंचायत कार्यालय घनसाली का किया गया आकस्मिक निरीक्षण ,अनुपस्थित कर्मियों पर हुई ये कार्यवाही।

khabaruttrakhand

Uniform Civil Code: Uttarakhand विधानसभा में आज समान नागरिक संहिता विधेयक पारित हो सकता है, इसकी विशेषताएँ जानें

cradmin

अनूठा प्रदर्शन पौधे रोपित कर सरकार को जगाने का कर रहे काम। सँयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊँ गढ़वाल मंडल विकास निगम के नेता।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights