khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलदिन की कहानीदेहरादूनराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग : पीएम मोदी 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए एक प्रतिनिधिमंडल के साथ हुए रवाना, जाने इस सम्मेलन से जुड़े बिन्दु।

ब्रेकिंग : पीएम मोदी 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए एक प्रतिनिधिमंडल के साथ हुए रवाना, जाने इस सम्मेलन से जुड़े बिन्दु।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल के साथ दक्षिण अफ्रीका के लिए मंगलवार को रवाना हुए।

यह शिखर सम्मेलन 23-24 अगस्त, 2023 तक जोहान्सबर्ग में होगा।

पीएम मोदी को हवाईअड्डे पर इस यात्रा के लिए विदा करने विदेश मंत्री एस जयशंकर और अन्य कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इस यात्रा में पीएम के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी शामिल है।

इस प्रतिनिधिमंडल में देश के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी भी इसका हिस्सा है।

बताते चले कि इस होने जा रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के नेताओं की यह वार्षिक बैठक है।

यह शिखर सम्मेलन यहां शिरकत करने जा रहे सभी नेताओं को व्यापार, निवेश, सुरक्षा और विकास सहित सामान्य हित के व्यापक मुद्दों पर बातचीत करने के लिए एक एक शानदार अवसर प्रदान करता है।

वर्ष 2023 का यह शिखर सम्मेलन “ब्रिक्स: सतत भविष्य के लिए आर्थिक विकास” विषय पर केंद्रित होगा ऐसी उम्मीद की जा रही है ,जिसमे नेता ब्रिक्स देशों में आर्थिक वृद्धि और विकास को बढ़ावा देने के तौर तरीकों पर हर संभव चर्चा करेंगे, यही नही इसके साथ साथ जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय स्थिरता की चुनौतियों का भी समाधान करेंगे कैसे हो इस पर भी गंभीर चर्चा होंगी।

इस होने जा रहे शिखर सम्मेलन के बीच यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम मोदी अन्य ब्रिक्स देश के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।

इन होने जा रही बैठकों के माध्यम से उनके व्यापार, निवेश और रक्षा सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भारत, ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने के सभी तरीकों पर चर्चा करेगा ऐसा भी संभावना है।

यह ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत देश के लिए दुनिया की अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के साथ एक मंच जुड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा और यही नही इस शिखर सम्मेलन से यहां पहुँच कर शिरकत करने वाले देशों के साथ भारत अपने संबंधों को मजबूत करेगा और इसके साथ ही वैश्विक मंच पर अपने आप को आगे बढ़ने देने का अवसर प्रदान करता है।

इस होने जा रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के साथ साथ पीएम मोदी, दक्षिण अफ्रीका की इस खाश यात्रा के दौरान जोहान्सबर्ग में रहने वाले भारतीय समुदाय से भी मिलेंगे।

यह भी जानकारी निकलकर आ रही है कि यहाँ पीएम इन समुदाय को संबोधित भी करेंगे और उनके साथ बातचीत करने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उनकी दक्षिण अफ्रीका यात्रा 2018 के बाद की यह पहली यात्रा है, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है की सब यात्रा से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा मिलेगा।

जानकारी के लिए बताते चले कि वर्ष 2019 के बाद से ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका वाले ब्रिक्स का पहला व्यक्तिगत शिखर सम्मेलन हो रहा है।

Related posts

CM Dhami के प्रस्थान के दौरान लंबित मांगों को लेकर PRD jawans द्वारा नारे लगाए जाने से Uttarakhand में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।

khabaruttrakhand

मतगणना:- जनपद की समस्त छः विधानसभाओं में मतगणना प्रक्रिया प्रातः 08 बजे प्रेक्षक गणों की निगरानी में शांतिपूर्वक शुरू।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:- झील में डूबने से बालक की मौत, सीसीटीवी वीडियो आया सामने।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights