khabaruttrakhand
अपराधअल्मोड़ाआकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तरकाशीउत्तराखंडखेलचमोलीचम्पावतटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूननैनीतालपिथोरागढ़पौड़ी गढ़वालीबागेश्वरयू एस नगरराजनीतिकराष्ट्रीयरुद्रप्रयागविशेष कवरस्टोरीहरिद्वार

दुःखद हादसा :उत्तराखंड निवासी जवान ने एयरफोर्स परिसर में खुद को मारी गोली, जाने घटनाचक्र।

दुःखद हादसा :उत्तराखंड निवासी जवान ने एयरफोर्स परिसर में खुद को मारी गोली, जाने घटनाचक्र।

बरेली से एक दुःखद खबर सामने आई है मीडिया रिपोर्ट से मिल रही जानकरी के अनुसार एयरफोर्स स्टेशन में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक डीएससी के जवान ने ड्यूटी पर तैनाती के समय खुद की एक 47 गन से अपने दाहिने सीने में मार कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।
इस दुःखद खबर के अनुसार उत्तराखंड के जनपद बागेश्वर की तहसील कांडा के गाँव गनेशपुर के निवासी जगदीश राम पुत्र लक्ष्मण राम जो कि डीएससी के बटालियन 516 में नायक के पद पर तैनात थे, उनके साथ यह घटना घटी।
बताया जा रहा है कि यह घटना करीब सुबह 4 बजे घटी जब वह एयरफोर्स परिसर में एक पोस्ट पर ड्यूटी दे रहे थे।
वही जब उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया तो गोली की आवाज सुनकर वहाँ हड़कंप मच गया।
जब उनके साथ के लोगो ने वहाँ जाकर देखा तो जगदीश राम खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे।
बताया गया है कि गोली लगने से उनकी मौत हो गयी थी।
वही उनके बटालियन कमांडर को इस घटना की सूचना दी गयी और उनकी ओर से इज़्ज़तनगर पुलिस को घटना की सूचना दी गयी।
पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
वही घटना की सूचना जवान के परिजनों को भी दे दी गयी है।

Related posts

इस प्रसिद्ध पर्यटन विकास मेले का प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया उद्घाटन एवं शुभारम्भ।

khabaruttrakhand

Uttarakhand के शिक्षा मंत्री ने 4,000 अतिथि शिक्षकों के लिए बढ़े हुए मानदेय का प्रस्ताव मांगा

cradmin

प्रधानमंत्री ने पूसा भवन नई दिल्ली से लखपति दीदियों/ ड्रोन दीदियों के साथ किया संवाद।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights