khabaruttrakhand
विदेश ब्रेकिंगआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

प्रभावशाली भारतीय:-यूट्यूब से लेकर गूगल तक 21 बडी कंपनियों की कमान भारतीयों के हाथ मे,पढ़े पूरी खबर।

प्रभावशाली भारतीय:-यूट्यूब से लेकर गूगल तक 21 बडी कंपनियों की कमान भारतीयों के हाथ मे।

वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स ने मुख्य कार्यकारी अधिकारियों यानी की सीईओ की एक सूची जारी की है , आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि इस सूची में 21 भारतीय मूल के है जो अपनी काबिलियत का जलवा दुनिया भर में दिखा रहे है।

यह किसी आश्चर्य से कम नही है कि भारतीय मूल के इन 21 अधिकारियों ने गूगल से लेकर यूट्यूब तक अपना कब्जा जमाए रखा है और बात यंही खत्म नही होती है रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी जा रही है कि भारतीय मूल के सीईओ की संख्या में तेजी से इफाज़ा भी हो रहा है।

वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स द्वारा 21 कंपनियों को सूचीबद्ध किया गया है उनमें अजय बंगा विश्व बैंक के अध्यक्ष है वही अन्य 20 लोग विभिन्न कंपनियों में सीईओ के पद पर काबिज है।

बात यंही खत्म नही होती है इन उपलब्धि की और तस्वीर से आप अंदाजा लगा सकते है कि यह उपलब्धि कितनी शानदार है जहाँ चार कंपनियों में महिलाएं ही सीईओ के पद पर काबिज है।

वही इस जारी सूची को देखकर टेस्ला के सीईओ भी हतप्रभ है और उन्होंने अपने अकॉउंट पर कहा है कि यह प्रभावशाली है।
यह भी जानकरी समझते चले कि टेस्ला कंपनी में भी मुख्य वित्तीय अधिकारी भारतीय मूल के बने है जिनका नाम है वैभव तनेजा।
जिन कम्पनियों में भारतीय मूल के बड़े पदों पर काबिज है            वह सूची इस प्रकार है।
अजय बंगा (विश्व बैंक)
संजय मेहरोत्रा (माइक्रोन)
शांतनु नारायण (एडोब)
सत्य नाडेला (माइक्रोसॉफ्ट)
सुंदर पिचाई (गूगल)
जय चौधरी ( जस्केलर)
अरविंद कृष्णा (आईबीएम)
नील मोहन (यूट्यूब)
जॉर्ज कुरियन (नेटअप)
लीला नायर (फ्रांसीसी फैशन)
लक्ष्मण नरसिम्हन (स्टारबक्स) अंजलि सूद (वीमियो)
रंग राजन रघुराम (वीएमवेयर)
रवि कुमार एस (कॉग्निजेंट)
विमल कपूर (हनीवेल)
रेवती अद्वेथी(फ्लेक्स)
वसंत नरसिम्हन (नोवार्टिस)
संजय झा (मोटोरोला मोबिलिटी)
विवेक शंकरण (एलबर्टसन्स)
जयश्री उल्लाल (एरिस्ट्रा नेटवर्क) निकेश अरोड़ा (पालो अल्टो)
यह रही प्रभावशाली भारतीयों की सूची।

Related posts

राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, जनपद मुख्यालय सहित सभी तहसीलों में होंगे कार्यक्रम।

khabaruttrakhand

नवोदय विद्यालय पौखाल में धूम धाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव एवं एलुमिनी मीट।

khabaruttrakhand

भिलंगना ब्लॉक के इस रा०ई०का० में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), टिहरी गढ़वाल द्वारा दिया गया प्रशिक्षण।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights