khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारअल्मोड़ाउत्तराखंडदिन की कहानीदेहरादूननैनीतालराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:- रात में पहाड़ी से आया भारी मलबा ,सड़क मार्ग हुआ बंद।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

हालांकि अभी बारिश का दौर थमा हुआ है लेकिन अभी भी कई जगह ऐसी है जहां से पहाड़ से पत्थर या मलबा या पहाड़ का हिस्सा खिसकने की बात सामने आ  जाती है।

ऐसे में खबर अल्मोड़ा जनपद से सामने आई है जहाँ बताया जा रहा है कि अल्मोड़ा- मार्ग क्वारब के पास पहाड़ी से मलबा आने के बाद बंद हो रखा है।

ललित जोशी से मिल रही जानकरी के अनुसार सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग 45 किलोमीटर दूर क्वारब पुल पर अल्मोड़ा की ओर रात को  काफी मलबा आने से, पुल का रास्ता अवरुद्ध हो गया है ऐसी खबर आयी है।

वही यह भी बताया जा रहा है कि मलबा बहुत अधिक होने के कारण यह सड़क मार्ग बन्द है।

पहाड़ी से मलबे की सूचना सड़क पर आने की सूचना मिलते ही
पुलिस प्रशासन व अन्य लोग मौके पर पहुंच गए।

गनीमत रही कि उस समय सड़क मार्ग पर कोई शायद से नही था जिसकी वजह से कोई जनहानि नही हुई।

यह एक सन्तोष जनक बात रही कि कोई जनहानि का समाचार नही मिला ।
वही बताया जा रहा है कि  एहतियात के तौर पर  खैरना से रुट डाइवर्ट किया जा रहा है।

यह जानकरी मिल रही है कि अल्मोड़ा को जाने वाले वाहन खैरना से रानीखेत होते हुए या खुटानी-लमगड़ा होते हुए जाये।

Related posts

मुख्यमंत्री सचिव एवं आयुक्त दीपक रावत ने कुष्ठ आश्रम में मनाया सादगी से अपना जन्मदिन, बांटी खुशियां।

khabaruttrakhand

नागर निकाय सामान्य निर्वाचन 2024-25 के अन्तर्गत मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपादित करने हेतु शनिवार को नगर पालिका परिषद् हॉल बोराड़ी नई टिहरी में मतगणना कार्मिकों को प्रथम प्रशिक्षण दिया गया।

khabaruttrakhand

Chamoli में Heavy snowfall, तापमान शून्य से 10 Degrees Celsius नीचे चला गया, Niti और Malari घाटियों में झरने और झरने जम गए

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights