khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेदेहरादूनप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

Breaking:- यहां ग्राम प्रधान की हुई तीसरी संतान, जिलाधिकारी ने दिया कारण बताओ नोटिस।

टिहरी गढ़वाल :-

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा प्रधान ग्राम पंचायत तिमलियालगांव विकासखण्ड जौनपुर टिहरी गढ़वाल की पूजा देवी को तीसरी जीवित संतान होने के फलस्वरूप कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।

वही इस मामले में बताया जा रहा है कि ग्रामवासियों से प्राप्त सूचनानुसार ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, तिमलियालगांव द्वारा वर्तमान प्रधान ग्राम पंचायत पूजा देवी के तीसरी संतान को जन्म दिये जाने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया था।

अब इस मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा सहायक विकास अधिकारी (पं.) विकासखण्ड जौनपुर टिहरी गढ़वाल को सुस्पष्ट जाँच आख्या देने के निर्देश दिए गए ।

जिस पर उनके द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान प्रधान पूजा देवी द्वारा दिनांक 17 जून, 2023 को लेहमन हॉस्पिटल विकास नगर देहरादून में तीसरी संतान को जन्म दिया गया है तथा उनकी तीन जीवित संताने है।

वर्तमान प्रधान पूजा देवी ने पंचायतीराज अधिनियम 2016 के प्राविधानों की जानकारी न होने के कारण विलम्ब से अपने पत्र दिनांक 08.09.2023 के द्वारा तीसरी जीवित सतान को जन्म दिये जाने की जानकारी दी गई।

उत्तराखण्ड पंचायतीराज अधिनियम-2016 की धारा 8 की उपधारा 1 (द) में स्पष्ट प्राविधान है कि प्रधान ग्राम पंचायत की दो से अधिक जीवित संतान है, तो वह प्रधान पद हेतु अनर्हत है।

वहीं अब मामले के क्रम में जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान पूजा देवी को दोषी मानते हुए नोटिस जारी कर अपना लिखित प्रतिउत्तर/स्पष्टीकरण मय साक्ष्यों सहित पत्र प्राप्ति के 07 दिवस के अन्तर्गत जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय टिहरी गढ़वाल को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने को कहा है।

साथ ही समयान्तर्गत लिखित प्रत्योत्तर प्रस्तुत नहीं करने पर पंचायतीराज अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही अमल में लाये जाने को कहा गया है।

 

Related posts

एम्स ऋषिकेश में इलाज करवाने आयी एक महिला का आईफोन और नकद रूपये लौटाकर संस्थान के सुरक्षा कर्मी ने ईमानदारी की मिसाल की पेश।

khabaruttrakhand

Uttarkashi : Chardham Alvedar Road परियोजना में अमेरिकन ऑगर मशीन का उपयोग करके Silkyara Tunnel में फंसे 41 कर्मचारियों को बचाने के लिए कैसे महत्वपूर्ण

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-राजकीय प्राथमिक विद्यालय मंजखेत में कभी भी गिर सकता है विद्यालय भवन।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights