khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेदेहरादूनप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

Breaking:- यहां ग्राम प्रधान की हुई तीसरी संतान, जिलाधिकारी ने दिया कारण बताओ नोटिस।

टिहरी गढ़वाल :-

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा प्रधान ग्राम पंचायत तिमलियालगांव विकासखण्ड जौनपुर टिहरी गढ़वाल की पूजा देवी को तीसरी जीवित संतान होने के फलस्वरूप कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।

वही इस मामले में बताया जा रहा है कि ग्रामवासियों से प्राप्त सूचनानुसार ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, तिमलियालगांव द्वारा वर्तमान प्रधान ग्राम पंचायत पूजा देवी के तीसरी संतान को जन्म दिये जाने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया था।

अब इस मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा सहायक विकास अधिकारी (पं.) विकासखण्ड जौनपुर टिहरी गढ़वाल को सुस्पष्ट जाँच आख्या देने के निर्देश दिए गए ।

जिस पर उनके द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान प्रधान पूजा देवी द्वारा दिनांक 17 जून, 2023 को लेहमन हॉस्पिटल विकास नगर देहरादून में तीसरी संतान को जन्म दिया गया है तथा उनकी तीन जीवित संताने है।

वर्तमान प्रधान पूजा देवी ने पंचायतीराज अधिनियम 2016 के प्राविधानों की जानकारी न होने के कारण विलम्ब से अपने पत्र दिनांक 08.09.2023 के द्वारा तीसरी जीवित सतान को जन्म दिये जाने की जानकारी दी गई।

उत्तराखण्ड पंचायतीराज अधिनियम-2016 की धारा 8 की उपधारा 1 (द) में स्पष्ट प्राविधान है कि प्रधान ग्राम पंचायत की दो से अधिक जीवित संतान है, तो वह प्रधान पद हेतु अनर्हत है।

वहीं अब मामले के क्रम में जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान पूजा देवी को दोषी मानते हुए नोटिस जारी कर अपना लिखित प्रतिउत्तर/स्पष्टीकरण मय साक्ष्यों सहित पत्र प्राप्ति के 07 दिवस के अन्तर्गत जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय टिहरी गढ़वाल को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने को कहा है।

साथ ही समयान्तर्गत लिखित प्रत्योत्तर प्रस्तुत नहीं करने पर पंचायतीराज अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही अमल में लाये जाने को कहा गया है।

 

Related posts

केदार मोक्ष घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिंद्रिया लाल का अन्तिम संस्कार।

khabaruttrakhand

उत्तरकाशी डीएम ने सफाई अभियान दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

khabaruttrakhand

जनपद टिहरी गढ़वाल में उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी नैनीताल की ओर से तीन दिवसीय आउटरीच प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जा रहा आयोजित।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights