khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेदेहरादूनप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरीस्वास्थ्य

ब्रेकिग:-उप जिलाधिकारी घनशाली द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी का किया गया आकस्मिक निरीक्षण, इतने कर्मी पाए गए अनुपस्थित।

उप जिलाधिकारी घनशाली द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान एक सफाई नायक,

एक वाहन चालक,

एक वरिष्ठ सहायक,

एक नर्सिंग अधिकारी,

एक आंखों का चिकित्सक तथा

दो आरबीएसके चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए।

 

निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ उषा भट्ट ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाऑ एवं व्यवस्थाओं की संबंध में जानकारी दी गई।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी घनशाली द्वारा चिकित्सालय में उपस्थित मरीजों से सुविधाओं के संबंध में बातचीत की गई।

सभी उपस्थित मरीजों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं को संतोषजनक बताया गया तथा कोई भी शिकायत नहीं की गई।

उप जिलाधिकारी घनशाली द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य का हाल चाल भी जाना गया तथा उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया ।

उप जिलाधिकारी द्वारा दवाई वितरण केन्द्र, टीवी रोगी केंद्र, पैथोलॉजी केंद्र आदि का भी निरीक्षण किया गया।

अनुपस्थित कार्मिकों का स्पष्टीकरण प्राप्त किया जा रहा है तथा निरीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल को भेजी जा रही है।

Related posts

यहां देर रात्रि को आवासीय भवनों में लगी आग पर पुलिस व फायर की टीम ने किया काबू।

khabaruttrakhand

CM Dhami ने Lok Sabha चुनाव से पहले कदम उठाए, Uttarakhand में विशेषज्ञों की समिति द्वारा UCC रिपोर्ट प्रस्तुत करने की तैयारी की

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-कुमाऊँ मण्डलायुक्त दीपक रावत ने किया कई कार्यलयों का औचक निरीक्षण।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights