khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडचमोलीचम्पावतटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेदेहरादूननैनीतालपिथोरागढ़पौड़ी गढ़वालीप्रभावशाली व्यतिबागेश्वरमनी (money)यू एस नगरराजनीतिकराष्ट्रीयरुद्रप्रयागविशेष कवरस्टोरी

आरोप:- ग्रामीण विकास की रीड मनरेगा ने प्रधानों को बनाया कर्जदार,रविन्द्र राणा अध्यक्ष प्रधान संगठन।

ग्रामीण विकास की रीड मनरेगा ने प्रधानों को बनाया कर्जदार,

एनएमएमएस सिस्टम ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी तरह से फेल ,टिहरी जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा ने आरोप लगाते हुए कहा।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास की रीड कही जानी वाली मनरेगा योजना ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम सांसे गिन रही है।

जब से केंद्र और सरकार ने मनरेगा में ऑनलाइन उपस्थिति लगाने का फरमान जारी किया है तब से ही एनएमएमएस ऐप के सही ढंग से कार्य न करने के कारण श्रमिकों की उपस्थिति बराबर नहीं लग पा रही है।

जिस कारण ग्रामीण श्रमिक ग्राम प्रधानों से नकद भुगतान की मांग कर रहें हैं परिणामस्वरूप ग्राम प्रधानों और ग्रामवासियों में विवाद की स्थिति पैदा हो रही है।

पिछले एक सप्ताह में तो इस ऐप में कुछ ऐसा बदलाव किया गया है की 90 प्रतिशत गांवों में ये ऐप बिल्कुल भी काम नहीं कर रहा है, जिस कारण श्रमिकों की उपस्थिति नहीं लग पा रही है।

संगठन के टिहरी जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा ने आरोप लगाते हुुुए कहा की यदि एक दो दिन में इसमें सकारात्मक बदलाव नहीं हुए तो मनरेगा में काम करना दूभर हो जायेगा।

ब्लॉक के संबंधित कर्मचारियों से समाधान के लिए पूछें तो वो भी असमर्थता जताते हैं।

हमेशा ऐप को डिलीट करने के बाद इंस्टॉल करना पड़ रहा है फिर भी उपस्थिति नहीं लग पा रही है।

तो कई जॉब कार्ड धारकों के आधार सीडिंग और बैंक अकाउंट सीडिंग नहीं हों पा रहे हैं।

जिससे पात्र जॉब कार्ड धारकों को रोजगार भी नहीं मिल पा रहा है।

ऐसे में लग रहा है की ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा अब अंतिम सांसे गिन रही है।

राणा ने मुख्य विकास अधिकारी और जिलाधिकारी टिहरी को भी इस संबंध में पत्र प्रेषित किया।

राकेश राणा ने बताया कि सभी के नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम यानी *एनएमएमएस* ऐप में लॉग इन में यही एरर आ रहा है और उपस्थिति नहीं लग रही है।

वही उन्होंने कहा कि पिछले 4 दिनों से यही प्रोब्लम चल रही है।

Related posts

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने नई टिहरी के मोलधार क्षेत्र में स्थित वाल्मिकी बस्ती का किया निरीक्षण।

khabaruttrakhand

ऋषिकेश:-भगवान वेणुगोपाल का नंद महोत्सव 108 कालसो से अभिषेक कर बड़ी धूमधाम के साथ मनाया।

khabaruttrakhand

टिहरी गढ़वाल में लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights