khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेदेहरादूनप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-यहां आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक शनिवार को।

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक ।
दिनांक 07 अक्टूबर, 2023 शनिवार को जनपद टिहरी क्षेत्रांतर्गत एक निजी होटल नरेंद्रनगर में आहूत की जाएगी।

बैठक में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री, भारत सरकार श्री अमित शाह द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।

बैठक में मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ सहित मध्य क्षेत्रीय राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।

बैठक को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई।

सभी आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु नोडल अधिकारी तथा बाहर से आने वाले वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लाइजनिंग ऑफिसर तैनात किए गए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आई.जी. गढ़वाल रेंज करन सिंह नगन्याल द्वारा पीटीसी नरेंद्रनगर में पुलिस ब्रीफिंग की गई।

बैठक को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में 550 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए है।

आज पीटीसी से वेस्टिन होटल तक रिहर्सल भी की गई है। इस मौके पर डीआईजी सुरक्षा दलीप सिंह कुंवर, एसएसपी टिहरी नवनीत सिंह भुल्लर, कमांडेंट 40 पीएसी पी.के. रॉय, अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल जे. आर. जोशी, अपर पुलिस अधीक्षक पीटीसी शेखर चन्द्र सुयाल, सी.ओ. टिहरी ओसिन जोशी, नरेंद्रनगर अस्मिता ममगाई सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Related posts

मेरा युवा भारत के वार्षिक कार्ययोजना को लेकर बैठक आयोजित।

khabaruttrakhand

Haldwani Riots: Haldwani हिंसा पर CM की चेतावनी, बोले- किसी को भी देवभूमि का माहौल बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा

cradmin

Uttarakhand : Ultra Luxury Cars के काफिले में चलेंगे Adani, Ambani समेत शीर्ष-50 उद्योगपति

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights