khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेदेहरादूनप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

अतिक्रमण:-वन भूमि, नदी तटों एवं राजमार्गाे पर हुए अतिक्रमण को हटाने हेतु अधिकारी नियमानुसार एवं समयबद्धता को ध्यान में रखते हुए पूरी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद ही अतिक्रमण हटायें-जिलाधिकारी टिहरी।

जनपद टिहरी क्षेत्रान्तर्गत वन भूमि, नदी तटों एवं राजमार्गाे पर हुए अतिक्रमण को हटाने हेतु अधिकारी नियमानुसार एवं समयबद्धता को ध्यान में रखते हुए पूरी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद ही अतिक्रमण हटायें-जिलाधिकारी टिहरी।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता मंे आज शनिवार को जिला सभागार नई टिहरी में समन्वय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ने जनपद क्षेत्रान्तर्गत वन भूमि, नदी तटों एवं राजमार्गाे पर हुए अतिक्रमण को लेकर जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये नियमानुसार एवं समयबद्धता को ध्यान में रखते हुए सीमांकन, नोटिस, सुनवाई आदि पूरी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद ही अतिक्रमण को हटाना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि अतिक्रमण हटाते हुए किसी को कोई परेशानी न हो, तहसील स्तर पर गठित संयुक्त समिति के स्तर से उचित सर्वे कर सीमांकन अधिसूचित के बाद ही अतिक्रमण के क्रास लगाये जायें तथा निमयानुसार नोटिस देने के बाद सुनवाई का पूरा मौका देने के बाद ही अतिक्रमण हटाया जाय।

मा. उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड नैनीताल में योजित पी.आई.एल. संख्या-117/2023 के क्रम में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अतिक्रमण की कार्यवाही को लेकर विभागीय स्तर पर नोडल अधिकारी नामित कर प्रत्येक सप्ताह समीक्षा करने तथा फोटोग्राफ्स सहित पाक्षिक रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। कहा कि कोर्ट आर्डर का अध्ययन कर लें, उसी के अनुपालन में कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

प्रतिबन्धित सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर जिलाधिकारी ने सभी ईओ नगरपालिका/नगर पंचायत को निरीक्षण करने एवं नियमानुसार चालान करने के निर्देश दिये।

इसके साथ ही एसडीएम एवं ईओ को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत विद्युत पोलों, सरकारी परिसम्पतियों एवं फुटपाथ पर लगाये गये अनावश्यक होर्डिंग्स, बैनर को हटाने तथा एक मुहिम चलाकर साफ-सफाई कर फोटोग्राफ्स सहित साप्ताहिक रिर्पोट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।

वहीं जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, एनएच, पीएमजीएसवाई, बीआरओ के अधिकारियो से सड़को के पेचवर्क कार्य एवं मलावा हटाने की जानकारी लेते हुए सड़कों से जल्द मलावा हटाने के निर्देश दिये गये।

बैठक में डीएफओ पुनित तोमर, एडीएम के.के. मिश्रा, एसडीएम टिहरी संदीप कुमार, ईओ टिहरी एच.एस. हयात सहित लोनिवि, बीआरओ, पीएमजीएसवाई, एनएच के अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related posts

डीएम टिहरी ने ली जिला बाल कल्याण समिति की त्रैमासिक बैठक।

khabaruttrakhand

जिलाधिकारी ने न्यायिक और राजस्व कार्यों को समयबद्ध तरीके से निपटाने के निर्देश दिए।

khabaruttrakhand

Bareilly: बीच सड़क पर रिश्वत लेते बाल कल्याण समिति का कोआर्डिनेटर गिरफ्तार, एंटी करप्शन ने की कार्रवाई

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights