khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरी

जिलाधिकारी ने न्यायिक और राजस्व कार्यों को समयबद्ध तरीके से निपटाने के निर्देश दिए।

टिहरी गढ़वाल :-

जिलाधिकारी ने न्यायिक और राजस्व कार्यों को समयबद्ध तरीके से निपटाने के निर्देश दिए।*

*लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष जोर देने के निर्देश*

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की मासिक बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों,पटल सहायकों एवं संबंधित कर्मचारियों को स्पष्ट नि्देश दिए कि कायों का समय पर निस्तारण सुनिश्रित करें ताकि कोई कार्य लंबित न रहे।

जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग को रोस्टर के तहत अवैध शराब बिक्री एवं ओवर रेट बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए गहनता से छपेमारी के आदेश दिए साथ ही बकाय राजस्व की वसूली में तेजी लाने को कहा।उन्होंने कहा पुलिस एवं एसडीएम भी अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत भी चैकिंग अभियान चलाना सुनिश्चित करें।

अभियोजन विभाग के पुराने मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित उप जिला अधिकारियों को तहसील स्तर पर लगातार कोर्ट का संचालन करते हुए पुराने वादों, 143 मामले,305, सीमांकन, फौजदारी, वसूली, खतोनी, अंशदान एवं अन्य मामले का युद्ध स्तर पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह,अधीक्षण अभियंता के एस नेगी ,उप जिलाधिकारी आशीष , नीलू चावला मंजू राजपूत अंकित राज अल्केश नौटियाल,एआरटीओ सत्येंद्र राज, पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल के अलाव संबंधित तहसीलदार उपस्थित रहे।

 

Related posts

गंगा सम्मान यात्रा पहुंची कण्डीसौड़ ,कांग्रेसजनों ने किया जोरदार स्वागत।

khabaruttrakhand

त्योहारों के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों पर चला विशेष जांच एवं प्रवर्तन अभियान* ‎ ‎*मलेथा, कीर्तिनगर, देवप्रयाग एवं चौरास में खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण, 12 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु लिए।

khabaruttrakhand

नागर निकाय चुनावों के सफल संचालन को लेकर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था.नि.) टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित की उपस्थिति में किया गया मतदान कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights