khabaruttrakhand
स्टोरी

Punjab News : प्रेमिका ने प्रेमी को मिलने बुलाया खेत, उतार दिया मौत के घाट

Punjab News: पंजाब के जालंधर में सड़ी गली लाश मिलने के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि एक महिला ने दूसरे आशिक से अपने पहले प्रेमी की हत्या करवाई थी. इस मामले में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

विद्यासागर निवासी गोराया ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनका साला 35 वर्षीय हुकुमचंद 8 नवंबर से घर से लापता था. वह किराये के मकान में रहता था. कई जगह तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका. इसके बाद पुलिस ने 10 नवंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी. एक दिन दिलबाग नगर स्थित एक खेत से बदबू आने पर हुकुमचंद की पराली से ढकी लाश मिली. उसके गले में नीला दुपट्टा मिला है. गला घोंटकर उसकी हत्या की गई और सबूत मिटाने के लिए लाश को छिपाया दिया था. 23 नवंबर को गोराया ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके साले हुकुमचंद के रुपिंदर उर्फ काटो के साथ संबंध थे, लेकिन पिछले 6 महीनों से दोनों में लड़ाई चल रही थी.

बाद में रुपिंदर ने केशवपुर जिला सुल्तानपुर (यूपी) निवासी संजीव कुमार से दोस्ती कर ली. इसके बाद हुकुमचंद को रास्ते से हटाने के लिए रुपिंदर ने 8 नवंबर को घर के पास खेत में बुलाया. जहां पहले से संजीव, सनी पटेल, खालसा राम, रुपिंदर की मासी का बेटा विनोद कुमार और एक अज्ञात युवक मौजूद थे. इन आरोपियों ने हुकुमचंद की गला घोंटकर हत्या कर दी. सभी आरोपी 7 नवंबर की रात गली में देखे गए थे, क्योंकि रुपिंदर का घर उनके पड़ोस में ही है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर जांच के बाद रुपिंदर उर्फ काटो को गिरफ्तार कर लिया और अदालत में पेश कर दो दिन का डिमांड लिया है.

Related posts

उत्तराखण्ड में इस महीने से लागू हो जाएगी समान नागरिक संहिता। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

khabaruttrakhand

डेंगू से बचाव को सेवन प्लस वन अभियान शुरू – नगर निगम के साथ मिलकर एम्स ने छेड़ी मुहिम – लक्षणों के प्रति जागरूक रहने से ही होगा बीमारी से बचाव।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-बाराही जायका स्वायत सहकारिता अधिवेशन में वन सचिव चन्द्र शेखर जोशी ने दिये वन एवं पर्यावरण से सम्बंधित सुझाव।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights