khabaruttrakhand
उत्तराखंडउत्तरकाशी

Uttarkashi: homestay के कमरे में लटका मिला युवती का शव, हिरासत में लिए नौकर और मालिक….लोगों का हंगामा जारी

Uttarkashi: homestay के कमरे में लटका मिला युवती का शव, हिरासत में लिए नौकर और मालिक....लोगों का हंगामा जारी

Uttarkashi Sangamchatti क्षेत्र के कफलों गांव स्थित होम स्टे में युवती की संदिग्ध मौत मामले को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बड़ी संख्या में जिला अस्पताल में पहुंचकर लोग हंगामा कर रहे हैं। परिजन व ग्रामीण युवती की हत्या की आशंका जताते हुए उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े हैं। उन्होंने शव उठाने से भी इनकार कर दिया।

शुक्रवार को भी ग्रामीणों ने करीब चार घंटे तक हंगामा काटा। मौके पर पहुंचे सीओ ने ग्रामीणों को किसी तरह समझा बुझाकर युवती के शव को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उसके पंचनामा व पीएम की कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार Uttarkashi निवासी एक व्यक्ति का संगमचट्टी क्षेत्र के Kafnaul गांव में होमस्टे है। इस होमस्टे में Bhankoli गांव निवासी अमृता रावत (18) पिछले एक साल से नौकरी करती थी। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे अमृता का शव होमस्टे के उसी कमरे में लटका मिला, जिसमें वह रहती थी। सूचना पर मनेरी थाने से SSI Rajesh Kumar के नेतृत्व में police टीम मौके पर पहुंची।

police से जानकारी मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि होमस्टे मालिक व उसके नौकर ने उनकी बेटी की सूचना police को तो दे दी, लेकिन परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी। ग्रामीण मौके पर मीडिया और पुलिस के उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए और पुलिस को शव नहीं उठाने दिया।

परिजनों ने आरोप लगाया कि शव जिस रस्सी से लटका हुआ था वह कमजोर थी और Amrita के पैर भी जमीन को छू रहे थे। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है और इसे आत्महत्या दर्शाने के लिए यहां फंदे लटकाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस कमरे में Amrita रहती थी, उसकी अंदर से कुंडी भी नहीं लगी थी।

सूचना पर दोपहर करीब 12:30 बजे CO Anuj Kumar मौके पर पहुंचे। जिन्होंने आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों को समझाया। जिसके बाद युवती के शव को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल भिजवाया गया। ग्रामीण राजेश चौहान, सहदेव रावत, देवेंद्र रावत, भागवत रावत व सतवीर रावत आदि ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की।

police ने घटना के समय होमस्टे में मौजूद वहां के मालिक व नौकर को हिरासत में ले लिया है। घटना के दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने नौकर को मारने का भी प्रयास किया था। जिसे पुलिस ने किसी तरह बचाया।

प्रथमदृष्टया लग फंदे पर लटकने से युवती की मौत हुई है। विस्तृत जांच के लिए डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सभी सीसीटीवी कैमरोें व डीवीआर को कब्जे में ले रहे हैं। जो भी साक्ष्य सामने आएगा, उसके आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी

Related posts

जिलाधिकारी ने अवैध खनन के तहत राजस्व लक्ष्य, स्टोन क्रशर आदि की जानकारी लेते हुए सभी स्टोन क्रशरों में सीसी टीवी कैमरे लगाने, चालानी कार्यवाही बढ़ाने तथा राजस्व वसूली जल्द कराने के निर्देश।

khabaruttrakhand

एम्स, ऋषिकेश की नियमित ड्रोन सेवा के तहत शुक्रवार को ब्लड कंपोनेंट जिला अस्पताल, नई टिहरी भेजे गए।

khabaruttrakhand

कोटी कालोनी, टिहरी गढ़वाल में आयोजित 05 दिवसीय ‘टिहरी एक्रो फेस्टिवल‘ के प्रथम संस्करण के दूसरे दिन पैराग्लाईडिंग से सम्बन्धित 02 प्रतियोगिताएं की गई आयोजित।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights