khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

परिवहन विभाग उत्तरकाशी ने वाहन चालकों को दिया एकदिवसीय फर्स्ट रिस्पोंडर प्रशिक्षण।

परिवहन विभाग उत्तरकाशी ने वाहन चालकों को दिया एकदिवसीय फर्स्ट रिस्पोंडर प्रशिक्षण।

सुभाष बडोनी। उत्तरकाशी
– खबर उत्तरकाशी से है जहां पर परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा जन जागरूकता अभियान के तहत वाहन चालकों को एक दिवसीय फर्स्ट रिस्पोंडर प्रशिक्षण दिया गया।

जिसमें सर्वप्रथम एसडीआरएफ टीम के द्वारा डेमो के जरिए वाहन चालकों को दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन में घायलों को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया तो अग्निशमन की टीम ने प्रशिक्षण के दौरान वाहन में आग लगने की स्थिति में किस तरह से आग पर काबू पाना है,की विस्तृत जानकारी दी।
एआरटीओ उत्तरकाशी जितेन्द्र कुमार द्वारा आमजन व सभी चालकों को सड़क हादसों के बारे में अवगत कराया गया,जिसमें उन्होंने लाइसेंस, हेलमेट ,ट्रिपल राइडिंग ,ओवरी स्पीड,सीट बेल्ट आदि से संबंधित होने वाले हादसों की रोक-थाम और बचाव के बारे में बताया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जय काशी विश्वनाथ टैक्सी यूनियन उत्तरकाशी,व जय नागराजा टैक्सी यूनियन चिन्यालीसौड एवं कच्चुडू देवता टैक्सी यूनियन धरासू बैण्ड के सभी वाहन चालकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
इस दौरान एसडीएम भटवाड़ी चतर सिंह चौहान, एआरटीओ उत्तरकाशी जितेन्द्र कुमार, विजय आर्य परिवहन कर अधिकारी, रूपेश गढ़वाली वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जगदम्बा प्रसाद बिजल्वाण इंस्पेक्टर एसडीआरएफ, डॉ पूजा त्यागी, दौलतराम पांडे, गोपाल भण्डारी, प्रमोद रावत, जगवीर रावत, कपिल उनियाल, दीवान सिंह पंवार, सुमित सिंह, राहुल चौहान, मंजीत सिंह, हितांशु चौहान, महावीर राणा, नीरज बुटोला, इत्यादि मौजूद रहे।

Related posts

हाईकोर्ट ने राजस्व पुलिस व्यवस्था को पूरी तरह खत्म कर रेगुलर पुलिस व्यवस्था लागू करने के दिए निर्देश…

cradmin

कार्यवाही:-नशे के खिलाफ पुलिस की जंग “उदयन” ने लाया रंग प्रतिबन्धित भांग की खेती के विरोध में आगे आये ग्रामीण व जन-प्रतिनिधि।

khabaruttrakhand

Delhi Liquor Case: Kejriwal बोले- BJP मेरी गिरफ्तारी चाहती है, ED का नोटिस अवैध

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights