khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

भव्य रूप से मनाया जाएगा विजय दिवस, उत्तरकाशी डीएम की अध्यक्षता में कार्यक्रम की रुपरेखा हुई तय।

भव्य रूप से मनाया जाएगा विजय दिवस, उत्तरकाशी डीएम की अध्यक्षता में कार्यक्रम की रुपरेखा हुई तय।

रिपोर्ट:-सुभाष बडोनी , उत्तरकाशी।

उत्तरकाशी जिले में  16 दिसम्बर को विजय दिवस को भव्यरूप से मनाए जाने के लिए जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला की अध्यक्षता में विजय दिवस के कार्ययोजना की रूपरेखा तय की।

बैठक में जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में विजय दिवस कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाए जाए जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की भूमिका सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रातः काल शहर के मुख्य मार्गों पर प्रभातफेरी निकाली जाए साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा शौर्य पार्क ज्ञानसू में देश भक्ति गीत एवं नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुतियां दी जाएं।

इस मौके खेल विभाग द्वारा क्रॉसकंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने विश्वनाथ पूर्व सैनिक संगठन से जुड़े सैनिकों की समस्याएं सुनी तथा उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसडीएम डुंडा बृजेश कुमार तिवारी,सीएमओ डॉ०आरसीएस पंवार, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रि० क०(नेवी) रंजीत सेठ,मेजर आरएस जमनाल,सूबेदार मगर सिंह 11जैक्लाई, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी, सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी महावीर सिंह राणा सहित पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

Related posts

मानसून सीजन के दृष्टिगत जनपद टिहरी गढ़वाल में जिलाधिकारी के निर्देशन में समस्त तहसीलों में स्थापित किये गए कन्ट्रोल रूम, जारी किए गए मोबाइल नम्बर।

khabaruttrakhand

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चड़ीगाँव श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल में अध्यापकों, चिकित्सकों व अन्य लोकसेवकों को साइबर फ्रॉड, नशे के दुष्परिणाम व यातायात नियमों के संबंध श्रीनगर पुलिस ने किया जागरूक|

khabaruttrakhand

“Rishikesh में Mayor Anita Mamgain ने 20 कचरा वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया, महापौर ने कार्यकाल के समापन पर सफाईकर्मियों को सम्मानित किया।”

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights