khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला में भिलंगना ब्लॉक के इस विद्यालय में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम।

जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल।

जिलाधिकारी , टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में जनपद टिहरी के विभिन्न विद्यालयों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला में दिनांक 09 दिसम्बर 2023 को *भिलंगना ब्लॉक के रा०उ०मा० विद्यालय दौणी* में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत ,

जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), टिहरी गढ़वाल द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर छात्राओं/ विद्यालय कर्मियों सहित लगभग 48 व्यक्ति उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान आपदा प्रबंधन एवं अन्य महत्वपूर्ण जन-जागरूकता संबंधी जानकारियां दी गई, जैसे-आपदा, आपदा के प्रकार भूकम्प, भूस्खलन, त्वरित बाढ़, वनाग्नि सहित आपदा पूर्व-दौरान-पश्चात की जानकारी दी गयी।

खोज बचाव उपकरणों की जानकारी, आपातकालीन स्ट्रेचर बनाना, प्राथमिक उपचार/CPR की जानकारी के साथ राज्य व जनपद आपातकालीन केंद्र के टोलफ्री नम्बरों की जानकारी और विद्यालय परिसर के सुरक्षित स्थान एवं निकासी मार्गो की भी जानकारी दी गई।

-जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल।

Related posts

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने नई टिहरी के मोलधार क्षेत्र में स्थित वाल्मिकी बस्ती का किया निरीक्षण।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-टिहरी,थौलधार में मूसलाधार बारिश से भारी तबाही आवासीय भवनों सहित आंगन चौक व खेतों को भारी नुकसान।

khabaruttrakhand

जनपद क्षेत्रान्तर्गत मेडिकल कॉलेज हेतु हुआ भूमि का चयन। समिति ने अग्रिम कार्यवाही के दिये निर्देश।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights