khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदुनियाभर की खबरेप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्वास्थ्य

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की गई आहूत, फैमिली प्लानिंग को लेकर काउंसलिंग तथा एक दम्पति की दो से अधिक लड़की वालों को लेकर निर्देश जारी।

शुक्रवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आहूत की गई।

जिला सभागार, नई टिहरी में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद क्षेत्रान्तर्गत सभी डिलीवरी संस्थागत हो, फैमिली प्लानिंग को लेकर काउंसलिंग करें तथा एक दम्पति की दो से अधिक लड़की वालों पर विशेष फोकस करने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि एनीमिया से पीड़ित महिलाओं को जागरूक करें, विभाग की ओर की जाने वाली सभी ट्रेनिंग दिसम्बर-जनवरी में कर ली जाये।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनु जैन ने पीएम टीबी मुक्त भारत अभियान, आरबीएसके, सैक्स रेश्यो, एमसीएच परीक्षण आदि के संबंध में जानकारी दी।

वहीं उन्होंने बताया कि जनपद में एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जा रही है, जिसके तहत भिलंगना में शतप्रतिशत दवा खिलाई जा चुकी है।

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत दो से अधिक ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त कर लिया गया है।

बैठक में एसीएमओ एल.डी. सेमवाल, दीपा रूबाली, डीटीओ जितेन्द्र भण्डारी, सीएमएस अमित रॉय, आशा कॉर्डिनेटर गोबरधन गोस्वामी, पीसीपीएनडीटी कॉर्डिनेटर तनुजा रावत सहित कमला तोपवाल, विजयलक्ष्मी उनियाल, ऋषम उनियाल एवं अन्य उपस्थित रहे।

 

Related posts

ओवर रेटिंग:-यहाँ शराब पर तय कीमत से ज्यादा वसूलने पर सेल्समैन ने दिया ऐसा जवाब।जाने क्या कहा।

khabaruttrakhand

जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत 04 नगर पालिका परिषद् एवं 06 नगर पंचायतों कुल 10 नागर निकायों में मतगणना हुई सम्पन्न।

khabaruttrakhand

जनपद टिहरी गढ़वाल के समस्त 06 विधान सभाओं की सभी 963 मतदान पार्टियां सकुशल वापस लौटी,इतना रहा मत प्रतिशत।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights