khabaruttrakhand
उत्तराखंड

UKSSSC: समूह-ग के 136 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास युवाओं को मिलेगा मौका, जानें कब से करें अप्लाई

UKSSSC: समूह-ग के 136 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास युवाओं को मिलेगा मौका, जानें कब से करें अप्लाई

UKSSSC: Uttarakhand अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सोमवार को इंटरमीडिएट स्तरीय भर्ती का विज्ञापन जारी किया। इसके तहत पशुधन प्रसार अधिकारी, सहायक प्रशिक्षण अधिकारी, प्रदर्शक और निरीक्षक के 136 पदों पर भर्ती का मौका मिलेगा। इसके लिए 10 जनवरी से आवेदन शुरू होने जा रहे हैं।

आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस भर्ती के तहत पशुपालन विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारी के 120, उद्यान विभाग में सहायक प्रशिक्षण अधिकारी के तीन, रेशम विभाग में प्रदर्शक रेशम के 10 और निरीक्षक रेशम के तीन पदों पर मौका मिलेगा।

उन्होंने बताया कि इसके लिए 10 से 30 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। एक से तीन फरवरी तक आवेदन में संशोधन का मौका मिलेगा। परीक्षा 11 फरवरी को प्रस्तावित की गई है। परीक्षा आवेदन में जनरल, OBC को 300 रुपये, SC, ST, EWS व दिव्यांग अभ्यर्थियों को 150 रुपये शुल्क देय होगा। आयोग ने विज्ञापन के साथ ही सिलेबस भी जारी कर दिया है।

कर्मशाला अनुदेशकों की चयन सूची भेजी

आयोग सचिव रावत ने बताया कि कर्मशाला अनुदेश भर्ती की परीक्षा 12 जून 2022 में हुई थी। इसके अभिलेख सत्यापन पिछले साल 27 अप्रैल से दो मई तक किए गए। इस आधार पर सोमवार को आयोग ने 120 अभ्यर्थियों की चयन संस्तुति विभाग को भेज दी है। अब चुने गए युवाओं को अपने विभाग में ज्वाइन करना है।

Related posts

जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत 04 नगर पालिका परिषद् एवं 06 नगर पंचायतों कुल 10 नागर निकायों में मतगणना हुई सम्पन्न।

khabaruttrakhand

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 25वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित “देवभूमि रजत उत्सव कार्यक्रम में किया प्रतिभाग ; मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा जिले में हुई बस दुर्घटना में दिवंगत लोगों को भी श्रद्धांजलि की अर्पित।

khabaruttrakhand

यहां door to door कूड़ा कलेक्शन एवं यूजर चार्ज जमा करने के संबंध में समीक्षा की गई, समीक्षा के दौरान विशेष रूप से त्रिवेणी सेना के कार्यों की भी की गई समीक्षा ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights