khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवर

यहां मोबाइल खाद्य परीक्षण विश्लेषणशाला के माध्यम से अस्थई एवं स्थाई खाद्य प्रतिष्ठानों होटल, रेस्टोरेन्टस, ढाबों में चलाया गया विशेष निरीक्षण अभियान।

दिनांक 28.07.2024 व 29.07.204 को कांवड मेला-2024 के दृष्टिगत आयुक्त खाद्यय संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखण्ड द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में उपायुक्त लैब राजेन्द्र सिंह कठायत के नेत्त्व में मोबाइल खाद्य परीक्षण विश्लेषणशाला के माध्यम से विशेष अभियान चलाया गया।

निरीक्षण टीम द्वारा जनपद टिहरी गढवाल के कांवड़ मेला क्षेत्र स्थित चैदह बीघा, कैलाश गेट, मुनी की रेती,ढालवाला मेला पार्किंग एवं तपोवन आदि क्षेत्रों में अस्थई एवं स्थाई खाद्य प्रतिष्ठानों होटल, रेस्टोरेन्टस, ढाबों आदि का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान तपोवन स्थित दो होटलों को कालातीत खाद्यय सामग्री रखने व अत्याधिक गंदगी के कारण नोटिस दिये गये तथा पाई गई कालातीत खादद्य सामग्री साॅस-2 बोतल, हींग-1 छोटा डिब्बा, सब्जियां- 4 किलो, गुलाबजामुमन मिक्स-1/2 किलो, दही-5 किलो, पापड-1 पैकेट आदि, काजू मिक्स- आधा किलो को मौके पर ही नष्ट करवाया गया।

निरिक्षण के दौरान समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं को प्रतिष्ठान में साफ-सफाई रखने, गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थो का निर्माण एवं विक्रय करने के निर्देश दिये गये।
निर्देशों का पालन न किये जाने पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

फूड सेफ्टी आॅन व्हील्स द्वारा कुल 87 खाद्य पदार्थो के नमूनों का परीक्षण (प्रारम्भिक जांच) मौके पर ही किया गया जिसमें कुल 10 नमूने अधोमानक पाये गये लेकिन कोई भी नमूना असुरक्षित श्रेणी का नहीं पाया गया।

जांच किये गये खाद्य पदार्थो में दुग्ध एवं दुग्ध पदार्थ, मसाले, दाल, चावल, तेल, आटा, बिस्कुट, खाद्यय तेल, देसी घी, टोमेटो कैचअप, फलेवर सीरप इत्यादि शामिल हैं।

निरीक्षण टीम में उपायुक्त लैब राजेन्द्र सिंह कठायत, अभिहित अधिकारी, टिहरी गढ़वाल आर0एस0 पाल, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी शारदा शर्मा, कनिष्ठ विश्लेषक खाद्य कुलवंत सिंह आदि शामिल रहे।

Related posts

जनपद के समस्त छः विधान सभाओं में दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं को घर-घर मतदान कराने हेतु 40 पोलिंग पार्टियां हुई रवाना।

khabaruttrakhand

आजीविका की नई तस्वीर: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाते स्वरोजगार मॉडल का स्थलीय मूल्यांकन।

khabaruttrakhand

जनता मिलन:-जनता मिलन कार्यक्रम में दर्ज हुए 26 शिकायतें/अनुरोध पत्र।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights