khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तरकाशीउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्वास्थ्य

ब्रेकिंग:-विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने नौगांव ब्लॉक के भाटिया गांव पहुँचकर बौखनाग देवता मंदिर में किए दर्शन।

विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने नौगांव ब्लॉक के भाटिया गांव पहुँचकर बौखनाग देवता मंदिर में किए दर्शन।

रिपोर्ट:- सुभाष बडोनी /उत्तरकाशी ।

पूजा-अर्चना की और बाबा बौखनाग से देश व प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने चेडू देवता मंदिर का सौंदर्यीकरण एवं चारदीवारी का निर्माण, बाबा बौखनाग मंदिर की चारदीवारी का विस्तारीकरण की ग्रामीणों की मांग पर अपने स्तर से कार्रवाई करने तथा इन मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का भी भरोसा दिलाया।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बाबा बौख नाग के प्रति स्थानीय लोगों के अटूट विश्वास और असीम आस्था को देश-दुनिया ने सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान देखा और महसूस किया है।

वहीं उन्होंने कहा कि आस्था के इस केन्द्र को विकसित करने के लिए वह अपने स्तर से हर संभव प्रयास करेंगी।
भाटिया गाँव पहुँचने पर ग्रामीणों ने विधानसभा अध्यक्ष का परंपरागत तरीक़े से भव्य स्वागत किया।

उनकी आगवानी को जुटी महिलाओं ने पारंपरिक लोकनृत्य भी प्रस्तुत किये।

विधानसभा अध्यक्ष ने भी स्थानीय महिलाओं के साथ तांदी नृत्य किया।
इस मौके पर उन्होंने महिलाओं से हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि महिलाएं आज के दौर में राजनीति, शिक्षा, देश सेवा सहित समाज के हर क्षेत्र में अग्रणी मुख्य भूमिका निभा रही है।
इस दौरान एसडीएम बड़कोट मुकेश चंद रमोला, सीओ सुरेंद्र भंडारी, एसओ बड़कोट संतोष कुंवर, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अतोल सिंह रावत, ग्राम प्रधान भाटिया गीता डिमरी, बोख नाग देवता के माली संजय डिमरी, विशालमणि डिमरी एवं गोलू डोभाल समेत अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Related posts

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित द्वारा शुक्रवार को जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ की गई बैठक आयोजित।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-शराब के नशे में वाहन चलाने व लड़ाई- झगड़ा कर शांति भंग करने पर कुल-02 लोगों को किया गिरफ्तार तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने व मिशन मर्यादा के तहत कुल- 74 लोगों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही।

khabaruttrakhand

यात्रा:- चारधाम यात्रा में आये श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने एवं जनपद में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किये जाने के उद्देश्य से महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तराखण्ड द्वारा इस यात्रा मार्ग पर स्थित सभी चिकित्सा इकाईयों का किया गया निरीक्षण।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights