khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

जिला सभागार नई टिहरी में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हिट एण्ड रन प्रकरणो हेतु एवं नमामि गंगे हेतु गठित जिला स्तरीय समितियों की बैठकें की गई आहूत।‘

‘सोमवार को जिला सभागार नई टिहरी में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में हिट एण्ड रन प्रकरणो हेतु एवं नमामि गंगे हेतु गठित जिला स्तरीय समितियांे की बैठकें आहूत की गई।‘

हिट एण्ड रन प्रकरणो संबंधी जिला स्तरीय समिति त्रैमासिक बैठक में जिलाधिकारी द्वारा समिति के गठन एवं उनके उत्तरदायित्वों की जानकारी देते हुए जनपद क्षेत्रान्तर्गत घटित ‘हिट एण्ड रन‘ मामलों की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को राजस्व पुलिस क्षेत्र में इस प्रकार घटित प्रकरणों में प्राथमिकता आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि वर्तमान तिमाही में पुलिस विभाग में ‘हिट एण्ड रन‘ के 02 प्ररकण प्राप्त हुये, जिसमें से 01 प्ररकण थाना नई टिहरी तथा 01 प्रकरण थाना देवप्रयाग में पंजीकृत हुआ है।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी/दावा जांच अधिकारी टिहरी एवं कीर्तिनगर को जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

नमामि गंगे हेतु गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने गंगा ट्रीटमेंट प्लान को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को पांच सालों में हांसिल किये जा सकने वाले प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा गया, जिसमें प्रक्रिया, संसाधन, मैनपॉवर, विजन एवं प्रमुख समस्याएं को शामिल करने को कहा गया।

एसडीओ वन विभाग रश्मि ध्यानी ने बताया कि गंगा को बचाने हेतु गंगा ट्रीटमेंट प्लान के तहत अगले पांच सालों को लेकर योजना बनाई जानी है।

इसके साथ ही सॉलिड वेस्ट मेंनेजमेंट, ई-वेस्टिंग, क्रिटीकल जल स्रोतों के संरक्षण में भी काम किया जाना है।

बैठक में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, एडीएम के.के. मिश्रा, डीडीओ मो. असलम, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, एसडीएम संदीप कुमार एवं अपूर्वा सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

दुःखद खबर:- यहां एक बस खाई में जा गिरी , 3 लोगों की मौत व 2 दर्जन के आसपास घायल । रेस्क्यू अभियान जारी।।

khabaruttrakhand

एम्स,ऋषिकेश के तत्वावधान में आयोजित विश्व स्तनपान सप्ताह , पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं फ्रंट लाइन वर्कर्स के लिए तकनीकि प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया आयोजित।

khabaruttrakhand

आईआईएम काशीपुर में प्रबंधन के गुर सीखेंगे प्राचार्यः डॉ. धन सिंह रावत* *लीडरशिप प्रोग्राम में पहले बैच के 40 प्राचार्य लेंगे हिस्सा।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights