khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरीस्वास्थ्य

चोंन्ड अस्पताल में महिला चिकित्सक और दो अन्य डॉक्टरों के आने से लोगों को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ :- राकेश राणा*

चोंन्ड अस्पताल में महिला चिकित्सक और दो अन्य डॉक्टरों के आने से लोगों को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ :- राकेश राणा*

*एक महिला डॉक्टर तीन अन्य डॉक्टरों नियुक्ति के साथ एक एम्बुलेंस उपलब्ध मिलने पर जिलाधिकारी का किया धन्यवाद*

विगत लंबे समय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौणड लमगांव में डॉक्टरों की कमी से हालात बिगड़ते जा रहे थे लगातार प्रसव के दौरान दो महिलाओं की जच्चा बच्चा सहित मौत के बाद एक महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया था जिससे लोगों में बड़ा आक्रोश था.

प्रताप नगर क्षेत्र के विधायक विक्रम सिंह नेगी और जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने विगत दो सप्ताह पूर्व जिला अधिकारी टिहरी मयूर दीक्षित से मुलाकात कर मामले की जांच और यथाशीघ्र डॉक्टरों की नियुक्ति के साथ एक लैब टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स के साथ सुरक्षा गार्ड की मांग की।

जिसका सुखद परिणाम यह रहा की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लमगांव में एक महिला चिकित्सक दो लेडी मेडिकल ऑफिसर और एक डॉक्टर की नियुक्ति के साथ एक एंबुलेंस भी उपलब्ध करा दी गई है ।

जिसके लिए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने जिलाधिकारी से मिलकर उनका धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि चोनड अस्पताल प्रताप नगर क्षेत्र की पट्टी उपली रंमोली,रौनद रमोली ,पट्टी ओन, पट्टी भदुरा,रेका के साथ साथ उत्तरकाशी जनपद की गाजणा पट्टी का केंद्र बिंदु होने की वजह से यहां पर मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा है ।

इसके साथ ही आकस्मिक दुर्घटना होने पर सबसे नजदीकी का यह एक अस्पताल है जिसको की पूरी तरह से सुसज्जित होना चाहिए इसके साथ ही यह भी मांग की अतिशीघ्र वहां पर टेक्नीशियन के साथ स्टाफ नर्स की भी व्यवस्था की जाए।

Related posts

Dehradun: CAU से Cricket खेलने के लिए मूल निवास प्रमाण पत्र अनिवार्य, बाहरी राज्यों के खिलाड़ियों को झटका

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-जादुंग व‌ नेलांग गांवों को पुनः बसाऐ जाने की कवायद शुरू

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-जागेश्वर विधायक मोहन सिंह महरा ने ग्राम पंचायत दूनाड में सुनी ग्रामीणों की समस्या सुनी ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights