khabaruttrakhand
उत्तराखंड

Uttarakhand: CM Dhami की अगुवाई में आज होगी बैठक, बजट सत्र को लेकर होगा अहम फैसला

Uttarakhand: CM Dhami की अगुवाई में आज होगी बैठक, बजट सत्र को लेकर होगा अहम फैसला

Dehradun: विधानसभा का बजट सत्र Dehradun में होगा अथवा ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में, इसे लेकर बना ऊहापोह बुधवार को खत्म हो सकता है। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की अध्यक्षता में बुधवार को होने वाली बैठक में सत्र की तिथि और स्थान को लेकर निर्णय लिया जा सकता है। बजट सत्र इसी माह संभावित है।

उधर, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि सरकार जो भी निर्णय लेगी, उसके लिए विधानसभा तैयार है। विधानसभा का मानसून सत्र बीती आठ सितंबर को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ था, जो पांच फरवरी से सात फरवरी तक विस्तारित हुआ। इसका सत्रावसान हो चुका है, लेकिन बजट सत्र को लेकर सरगर्मी शुरू हो गई है।

कड़ाके की ठंड को लेकर की मांग

सरकार इस संबंध में तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। इसके साथ ही सत्र Dehradun में होगा या फिर ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में, इस पर चर्चा तेज हुई। गैरसैंण में पिछला सत्र गत वर्ष मार्च में हुआ था। इस बीच राज्य में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए तमाम विधायकों की ओर से बजट सत्र Dehradun में आयोजित करने पर जोर दिया जाने लगा।

बजट सत्र Dehradun में कराए जाने की मांग

सत्तापक्ष और विपक्ष के लगभग 32 विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को इस संबंध में हस्ताक्षरित पत्र सौंपा है। पत्र में ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में कड़ाके की ठंड को देखते हुए मशीनरी के सम्मुख आने वाली कठिनाइयों का जिक्र किया गया है। साथ ही आग्रह किया गया है कि बजट सत्र Dehradun में ही कराया जाए। इस पर अभी सरकार के स्तर से निर्णय नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि कैबिनेट की बुधवार को होने वाली बैठक में बजट सत्र को लेकर चर्चा होगी।

Related posts

उत्तराखंड के विभिन्न सिविल सेवा के अधिकारियों की पत्नियां इस संस्था से सदस्य के रूप में जुड़कर सामाजिक/जन सेवा के कार्यों में निभा रही अपनी भागीदारी ।

khabaruttrakhand

Ram Mandir: हरिद्वार से अयोध्या के लिए आज से चलेगी रोडवेज बस, यहां देखें शेड्यूल और कितना देना होगा किराया

cradmin

आपदा प्रशिक्षण:-*जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला में छात्र- छात्राओं एवं विद्यालय कर्मियों को दिया जा रहा आपदा प्रबंधन एवं अन्य महत्वपूर्ण जन-जागरूकता संबंधी जानकारियां ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights