khabaruttrakhand
अपराधआकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीस्टोरी

ब्रेकिंग:-112 पर मिथ्य सूचना देने वाला आरोपी गिरफ्तार।

112 पर मिथ्य सूचना देने वाला आरोपी गिरफ्तार।

रिपोर्ट:- सुभाष बडोनी /उत्तरकाशी

डायल 112 पर फर्जी सूचना देने के मामले मे पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को पुलिस एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है।

बताते चले कि जानकारी के अनुसार 15.02.2024 को ग्राम उडरी धौंतरी के एक व्यक्ति रणजीत द्वारा आपातकालीन नम्बर 112 पर अपने चाचा के मर्डर के सम्बन्ध मे सूचना दी गयी। सूचना पर *चौकी प्रभारी धौंतरी, दिलमोहन सिंह बिष्ट* के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरन्त मौके पर पहुंची तो ग्राम उडरी के प्रधान व ग्रामवासियों द्वारा बतया गया कि हमारे गांव में एक 60 वर्ष के व्यक्ति की स्वभाविक मृत्यु हुई है, जिस सम्बन्ध में मृतक के परिजनों से मालूमात किया गया तो उनके द्वारा भी स्वाभाविक मृत्यु होना व किसी प्रकार के शक, संदेह न होने की बात बताई गयी।

जानकारी जुटाने पर मालूम हुआ कि 112 पर सूचना देने वाले व्यक्ति रणजीत द्वारा पुलिस को नशे की हालत मे फर्जी व भ्रामक सूचना दी गयी, जिस पर पुलिस द्वारा रणजीत उपरोक्त के खिलाफ फर्जी/भ्रामक सूचना देने पर पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुये गिरफ्तार किया गया।

*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी* द्वारा सभी से अपील की गयी कि डायल 112 आपात परिस्थितियों व आपकी सुरक्षा तथा सुविधा के लिए है, कृपया इसका दुरुपयोग न करें, फर्जी व मिथ्य सूचना देने से बचें।

Related posts

भीमताल पार्किंग को लेकर विधायक राम सिंह कैड़ा के सामने ही हुई जमकर नोक झोंक।

khabaruttrakhand

Earthquake In Uttarkashi: Uttarakhand के उत्तरकाशी में दूसरी बार एक हफ्ते में भूकंप, नुकसान की कोई खबर नहीं

cradmin

Uniform Civil Code: Uttarakhand विधानसभा में आज समान नागरिक संहिता विधेयक पारित हो सकता है, इसकी विशेषताएँ जानें

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights