khabaruttrakhand
उत्तराखंडराजनीतिक

Uttarakhand: पदक विजेताओं की सीधे सरकारी नौकरी की मुराद जल्द होगी पूरी, अंतिम चरण में है प्रक्रिया

Uttarakhand: पदक विजेताओं की सीधे सरकारी नौकरी की मुराद जल्द होगी पूरी, अंतिम चरण में है प्रक्रिया

Uttarakhand: पदक विजेताओं की सीधे सरकारी नौकरी की मुराद जल्द पूरी होगी। अंतिम चरण में अब इसकी प्रक्रिया हैं। निदेशालय को राज्यभर से 120 आवेदन मिले हैं। प्रदेश के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों की सीधे सरकारी नौकरी की मुराद जल्द पूरी होगी। खिलाड़ियों को छह विभागों में ग्रेड वेतनमान 2000 हजार रुपये से लेकर 5400 तक की नौकरी मिलेगी।

राज्य में खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उनके सुरक्षित भविष्य को लेकर पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए सीधे नौकरी की व्यवस्था की गई है। बॉक्सिंग और एथलेटिक्स सहित 32 खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक लाने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग, युवा कल्याण विभाग, गृह विभाग, वन विभाग, माध्यमिक शिक्षा और परिवहन विभाग में नौकरी दी जानी हैं।

ग्रेड वेतनमान 5400 के पद पर नौकरी दी जाएगी

इस संबंध में शासनादेश के बाद खेल निदेशालय को नौकरी के लिए 120 आवेदन मिले हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को ग्रेड वेतनमान 5400 के पद पर नौकरी दी जाएगी, जबकि राष्ट्रीय एवं सैफ खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों को 2000 से 2800 के ग्रेड वेतनमान पर नौकरी मिलेगी।

खेल निदेशक जितेंद्र सोनकर के मुताबिक, पदक लाने वाले खिलाड़ियों को सीधे सरकारी विभाग में नियुक्ति देने की प्रक्रिया चल रही है। हरियाणा, यूपी, उड़ीसा, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में पहले से यह व्यवस्था है। विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा के मुताबिक, खिलाड़ियों को सरकारी विभाग में नियुक्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं। नौकरी पाने वाले खिलाड़ियों की सूची जल्द जारी कर दी जाएगी।

Related posts

Uttarakhand Weather: बारिश-बर्फबारी का इंतजार होगा खत्म, तीन दिन बाद प्रदेश में बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड

cradmin

Uttarakhand: UKPSC और UKSSSC ने युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के लिए निकाली भर्तियां, लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा

cradmin

गंगोत्री क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण द्वारा भारतीय जनता पार्टी परिवार मे सम्मिलित होने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद आगमन पर हुआ ये।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights